कसया/कुशीनगर। बुद्ध स्थली कुशीनगर स्थित होटल देव इन में सोमवार की सायं लखनऊ की प्रियंका व महराजगंज के अनुज विश्वकर्मा ने अपनी सगाई के मौके पर पर्यावरण प्रेम की अनूठी मिशाल कायम की। आम के फलदार पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
आयोजित समारोह के मौके पर पैरा मेडिकल की पढ़ाई कर रही प्रियंका व अनुज ने अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ आम के पौधे का रोपण करने के बाद कहा कि हम लोगों की इच्छा थी कि हम लोगों की सगाई के अवसर पर पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति प्रेरित करना। क्योकि धरती को प्रदूषण से बचाने और स्वस्थ्य जीवन के लिए पेड़ पौधे बहुत ही आवश्यक है। इसके लिए शांति, प्रेम और करुणा के रूप तथागत बुद्ध की स्थली को चुना। यहां से एक बड़ा संदेश दुनिया में जायेगा।
इस अवसर पर स्टेट बैंक प्रबंधक अरविन्द कुमार शर्मा, श्रीमती सुनीता शर्मा, सुभाष शर्मा, प्रदीप शर्मा, पत्रकार पवन कुमार शर्मा, श्रीमती संगीता विश्वकर्मा, श्रीमती सुमित्रा देवी, राजेश कुमार शुक्ला, अपर्णा शुक्ला, राम सुधारे, गिरिजेश कुमार, सौरव मणि त्रिपाठी सहित आदि उपस्थित रहे ।
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…