News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जनपद के मंदिरों में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक राम कथा, रामायण पाठ, भजन/कीर्तन आदि कार्यक्रम होंगे आयोजित

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jan 12, 2024  |  6:09 PM

51 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जनपद के मंदिरों में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक राम कथा, रामायण पाठ, भजन/कीर्तन आदि कार्यक्रम होंगे आयोजित
  • कार्यक्रम की सफलता हेतु नामित किए गए अधिकारी

कुशीनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने संस्कृति निदेशालय द्वारा दिये गए निर्देश के क्रम में बताया कि श्रीराम जन्मभूमि, अयोध्या में निर्मित राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सम्पूर्ण जनपद में दिनांक 14.01.2024 से 22.01. 2024 तक विभिन्न राम मंदिरों, हनुमान मंदिरों, वाल्मीकि मंदिरों आदि में रामकथा, रामायण- पाठ ,भजन जन/कीर्तन आदि सांस्कृतिक कार्यकम का आयोजन किया जाएगा।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

जिलाधिकारी ने उक्त के दृष्टिगत जनपद में कराए जाने वाले कार्यक्रमों के सम्बन्ध में बताया कि वाल्मीकि रामायण में उल्लिखित श्रीराम जी के आदशों, मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों से आम जन मानस को इस अभियान से जोड़ा जाना है। इस अवसर पर मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन/दीप दान के साथ-साथ रामकथा प्रवचन, अनवरत रामायण / रामचरित मानस का पाठ/सुन्दरकाण्ड आदि के कार्यकम भी आयोजित किये जाने हेतु अधिकारी नामित किये गए हैं।

इस अवसर पर नगर निकायों एवं विकास खण्डों में संकीर्तनों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें स्थानीय भजन / कीर्तन मण्डलियों को सम्मिलित करते हुए नगरों एवं विकास खण्डों में राम मंदिर रथ एवं कलश यात्राओं का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्य हेतु महिला मंगल दल, युवा मंगल दल, आशा बहुएँ, ए०एन०एम०, आँगनवाड़ी कार्यकत्री, ग्राम पंचायत सहायक आदि का सहयोग लिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कार्यकम के सफल आयोजन हेतु जनपद स्तरीय, नगर पालिका / नगर पंचायत स्तरीय एवं विकास खण्ड स्तरीय समितियों का गठन किया है ,जिसमे मुख्य विकास अधिकारी,परियोजना निदेशक, जि०ग्रा०वि०अ०, वरिष्ठ कोषाधिकारी, पर्यटन सूचना अधिकारी एवं संग्रहालयाध्यक्ष (सचिव), के रूप में नामित किये गए हैं। इसी प्रकार नगर पालिका/नगर पंचायत स्तरीय समिति के गठन में संबंधित उपजिलाधिकारी, संबंधित तहसीलदार,संबंधित अधिशासी अधिकारी, नामित किये गए हैं, एवं विकास खण्ड स्तरीय समिति में खण्ड विकास अधिकारी,संबंधित क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द० अधिकारी, संबंधित सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), व नगर पालिका / नगर पंचायत स्तरीय समिति द्वारा शहरी क्षेत्र में एवं खण्ड स्तरीय समिति द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों का चयन कर कार्यक्रम का आयोजन एवं प्रभावी अनुश्रवण किया जायेगा।

इसके अतिरिक्त प्रत्येक आयोजन स्थल पर साफ- सफाई, पेयजल, सुरक्षा, दरी, विछावन, ध्वनि, प्रकाश (आवश्यकतानुसार) सूक्ष्म जलपान आदि की व्यवस्था तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर की जाएगी।

जिलाधिकारी ने समस्त नगर पालिका नगर पंचायत स्तरीय समिति एवं खंड स्तरीय समिति को निर्देशित किया है कि उपरोक्त अनुसार मकर संक्रांति पर्व दिनांक 14-01-2024 से 22-01-2024 तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को जनपद में भव्यपूर्ण ढंग से आयोजित करना सुनिश्चित करें।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking