News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: पं. दीनदयाल उपाध्याय ने दिया एकात्म भारत का विचार-विजय दूबे सांसद

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 25, 2022  |  8:15 PM

430 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पं. दीनदयाल उपाध्याय ने दिया एकात्म भारत का विचार-विजय दूबे सांसद
  • खड्डा विकास खण्ड के राष्ट्रीय इण्टरमीडिएट कालेज भुजौली में आयोजित हुआ कार्यक्रम

खड्डा/कुशीनगर। भाजपा ने सेवा सप्ताह पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत रविवार को राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कालेज भुजौली बुजुर्ग के सभागार में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम अंर्तगत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती समारोह मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे रहे।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद विजय दूबे ने पं. दीनदयाल जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुए नव भारत के निर्माण का प्रणेता बताया। उनका एकात्म भारत का विचार आज भी एकात्म भारत का विचार आज भी देश में काफी प्रासंगिक है।कहा कि सब का साथ और सब का विकास के साथ मोदी व योगी सरकार सबके विश्वास पर खरा उतर कर देश और प्रदेश का निरंतर विकास में अग्रणी है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात को भी सुना गया। कार्यक्रम को विधायक विवेकानंद पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता डा. निलेश मिश्रा, सहकारिता प्रकोष्ठ के सुप्रियमय मालवीय, प्रधानाचार्य डॉ. देवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, जिलाध्यक्ष प्रधान संघ संतोष मणि त्रिपाठी, प्रदुम्मन तिवारी, मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र राव, दिग्विजय शर्मा, पिंटू सिंह, रामानुज मिश्रा, कुणाल राव, धीरज त्रिपाठी, संतोष दुबे, निखिल उपाध्याय, सुबोध कुशवाहा, अनुराग प्रताप सिंह, गौरी सिंह, जयनाथ गुप्ता, दुर्गेश पाठक, धर्मपाल कुशवाहा, रामप्रकाश चौधरी, सिब्बन मद्धेशिया, मणिंद्र सिंह, नृपेंद्र जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking