News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: भोजपुरी फ़िल्म निर्माण का हब बनेगा पूर्वांचल – अभिनेता चिंटू और गोधना

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 1, 2023  |  4:54 PM

39 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भोजपुरी फ़िल्म निर्माण का हब बनेगा पूर्वांचल – अभिनेता चिंटू और गोधना
  • भोजपुरी फिल्म स्टार पूर्वांचल में डाले डेरा

कसया/कुशीनगर। भोजपुरी सिनेमा जगत में आजकल धूम मचाने वाले सुपर स्टार कलाकार प्रदीप पांडेय उर्फ चिंटू पांडे और सुपर स्टार हास्य अभिनेता संजय महानंद उर्फ गोधना इन दिनों उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में कई दिनों से डेरा डाले हुए हैं। फिल्म ओम की शूटिंग के सिलसिले में गोरखपुर, कुशीनगर और वाराणसी के विभिन्न इलाकों में इनकी शूटिंग के चलते चहल कदमी है।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

एबीपीएसएस प्रदेश अध्यक्ष/ पत्रकार अजय प्रताप नारायण सिंह के आवास पर पहुंचे चिंटू पांडे और संजय महानंद ने पत्रकारों से अपने फिल्मी कैरियर को लेकर चर्चा की और कहा कि फ़िल्म निर्माण के क्षेत्र में पूर्वांचल हब साबित हो सकता है। यहां फ़िल्म निर्माण को लेकर बहुत सारी रिसोर्सेज की कमी नहीं है।
सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाले ये दोनो कलाकार सार्वजनिक जीवन में काफी मृदुभाषी हैं तथा ये काफी व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के हैं।चिंटू पांडे मूलतः उत्तर प्रदेश के हैं और इनका लालन पालन माया नगरी में हुआ, इनके पिता राजकुमार आर पाण्डेय भोजपुरी फिल्म जगत के जाने माने फिल्म निर्माता निर्देशक हैं। इनका पूरा परिवार काफी पहले से मुंबई में रहता है। संजय महानंद की भी अजीब दास्तान है इनका पैतृक निवास उड़ीसा में है और जन्मभूमि तथा लालन पालन छत्तीसगढ़ में, विवाह महाराष्ट्र की लड़की से और कार्य क्षेत्र का केंद्र उत्तर प्रदेश, गोधना के नाम से प्रसिद्ध संजय महानंद को हास्य अभिनय में महारथ हासिल है।चिंटू और गोधना की आपस में खूब बनती है, ये दोनो कलाकार जहां फिल्म की कहानी में अक्सर दोस्त का अभिनय करते हैं वहीं वास्तविक जीवन में भी ये एक अच्छे दोस्त हैं। भोजपुरी फिल्म जगत में इस जोड़ी को शोले फिल्म के किरदार जय वीरू की जोड़ी की तरह देखा जाता है।

दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले चिंटू पांडे और संजय महानंद की व्यवहार कुशलता में कोई सानी नहीं, शूटिंग के दौरान पूरी यूनिट के लोगों से भी इस जोड़ी का खूब मेल मिलाप रहता है, निर्माता निर्देशक से लेकर लाइट मैन तक को ये लोग सम्मान देते हैं। भोजपुरी फिल्म जगत के ये दोनो महारथी अभी सप्ताह भर पूर्वांचल की धरती पर ओम फिल्म की सूटिंग के सिलसिले में रहेंगे।

संबंधित खबरें
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking