News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar Rape News/कुशीनगर: किशोरी का अपहरण कर पाच दिनों तक गैंगरेप, पड़ोसी के दो रिश्तेदारों पर लगा आरोप

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 11, 2022  |  1:11 PM

1,746 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Rape News/कुशीनगर: किशोरी का अपहरण कर पाच दिनों तक गैंगरेप, पड़ोसी के दो रिश्तेदारों पर लगा आरोप
कुशीनगर। जिले में किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। पड़ोसी के दो रिश्तेदारों द्वारा किशोरी का अपहरण करके घटना को अंजाम दिया है। वहीं पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दिया है. पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मिली सूचना के अनुसार, जिले के बरवापट्टी थाने पर तहरीर देकर एक गांव के व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसकी 14 साल की बेटी 2 नवंबर की शाम को शौच के लिए घर से बाहर गयी थी। रास्ते से पड़ोसी के दो रिश्तेदारों ने उसे अगवा कर लिया। उसके मुंह व आंख को कपड़े से ढक दिया था ताकि वह शोर न मचा सके। तहरीर में आरोप लगाया है कि बेटी को अगवा करने के बाद दोनों आरोपी उसे अज्ञात जगह ले गए। वहां से बिहार के रंगललही गांव के एक घर में किशोरी को बंद कर दिया ,वही पाच दिनों तक दोनों ने दुष्कर्म किया। पिछले सात नवम्बर की शाम को जब युवती की हालत खराब हो गयी तो आरोपियों ने किशोरी के पिता को फोन कर मूड़ाडीह बुलाया। वहां से रंगललही गांव आने कहा। गांव में पहुंचने पर रात 9 बजे किशोरी को उसके पिता के पास छोड़ कर आरोपी फरार हो गए।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष बरवा पट्टी जितेंद्र कुमार टंडन ने बताया कि गैंगरेप की तहरीर मिली है। पुलिस इसकी छानबीन में लगी हुई है। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़िता का बयान दर्ज किया जा रहा है। उसी आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking