साखोपार/कसया।पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में शुक्रवार को यातायात माह नवंबर के अंतर्गत निरीक्षक यातायात सत्य सान्याल शर्मा एवं समस्त यातायात टीम द्वारा आयोजित यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत रियल पैराडाइज एकेडमी पडरौना में विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रबन्धक एवं शिक्षक गणों की मौजूदगी में यातायात जन- जागरूकता अभियान चलाया गया।
जिसमे बच्चों को जागरूक करते हुए वाहन चलाते समय ड्राईविंग लाईसेन्स के साथ निर्धारित गति-सीमा में पूरी सतर्कता एवं सावधानी से चलाने,सर्दी के मौसम में कुहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप एवं फॉग लाइट लगाने, सड़क पर गलत तरीके से व अनावश्यक वाहन न खड़ा करने, निर्धारित पार्किंग स्थल का प्रयोग करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा ओवरलोडिंग से बचने,वाहनों से होने वाले ध्वनि प्रदूषण और वायु प्रदूषण को कम करने का अनुरोध करते हुए यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया साथ ही प्रत्येक बच्चे से अपने अभिभावक गणों के साथ-साथ 5 अन्य व्यक्तियों को भी यातायात के नियमो को बताकर इस मानव श्रृंखला को आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित करने के लिए कहा गया।साथ ही स्कूल के वाहन चालकों को भी यातायात निरीक्षक द्वारा सम्बोधित करते हुए वाहन चलाते समय यातायात के नियमो का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
यातायात निरीक्षक द्वारा हिंदी कविता “बच्चो सड़क पार जब करना,इतनी बात ध्यान में रखना” सुनाकर बच्चो को सरल और रुचिकर तरीके से सड़क पर पैदल और साईकल से चलने के नियम बताए गए। इसके अतिरिक्त यातायात के नियमों के बारे में बताते हुए यातायात के नियम के पम्पलेट्स/हैंडबिल बाटें गए साथ ही उन्हें अपने अभिभावक गणों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।उन्हें बताया गया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें, दो पहिया पर तीन सवारी न बैठें, तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सदैव सीटबेल्ट का प्रयोग करने के लिए कहा गया।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…