रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में रामकोला क्षेत्र के चंदरपुर गांव के एक शिशु का एंटीजन कीट से जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सीएचसी रामकोला के डा0 राहुल त्रिपाठी के नेतृत्व में आरआरटी नंबर 1 टीम चंदरपुर गांव पहुंची और पीड़ित शिशु के घर सहित पड़ोस के लोगों की कोरोना जांच के लिए सैम्पल ली।
थाना क्षेत्र के चंदरपुर खास के सुशील यादव के पुत्र आदित्य यादव उम्र लगभग ढाई माह का तबीयत खराब होने पर परिजन इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए जहां इलाज से पूर्व मेडिकल कॉलेज के लैब में एंटीजन कीट से कोरोना की जांच हुई, जांच के दौरान शिशु का जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव आया।मेडिकल कालेज से रिपोर्ट को सीएमओ कुशीनगर के पोर्टल पर अपडेट हुआ ,के संबंध में जानकारी होने पर सीएचसी प्रभारी रामकोला ने शनिवार को चन्दरपुर खास गांव में आरआरटी टीम भेजी जो फूलकली देवी ,पुष्पा देवी,सर्वजीत,सूरज यादव,राजेश,अनिता,अजय कुशवाहा सहित लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों का कोरोना जाँच के लिये सैम्पल ली।टीम में विनोद मिश्रा,राजेश कुमार गौतम एवं नेत्र परीक्षण अधिकारी शीला देवी, एएनएम वीना रही।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…