कसया/कुशीनगर। सेना के जवान मोहसिन आलम के सेवानिवृत्त होकर गांव पहुंचने पर अखिल। भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह व ग्राम प्रधान शैलेश प्रताप नारायण सिंह के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।
तहसील क्षेत्र के साखोपार में भाजपा नेता व बीओसीडब्ल्यू बोर्ड सदस्य अभय प्रताप नारायण सिंह के कैंप कार्यालय पर ग्राम निवासी सेवा निवृत्त सैनिक मोहसिन आलम ने अपने स्वागत से भाव विभोर हो कहा कि एक सैनिक के रूप में देश सेवा परम सौभाग्य है। भारत दुश्मन देशों को उनकी हर हरकत का जबाब देने में पीछे नहीं रहेगा।
सिपाही से हवलदार पद से रिटायर्ड श्री आलम आलम की वर्ष 2005 में 4 ग्रीनेडियर में रांची से नौकरी की शुरुआत की। इसके बाद कारगिल बताली सेक्टर, पूंछ, जबलपुर, जयपुर, भूटान, अरुणाचल, सांबा,असम में तैनाती रही और जयपुर से सेवानिवृत्त हो गए। मोहसिन आलम कई आपरेशन में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।
मोहसिन का स्वागत एडवोकेट कुशल प्रताप नारायण सिंह, भूतपूर्व सैनिक हरेंद्र नाथ पांडेय, सुंदरम सिंह, राम प्रताप ओझा, शिवम सिंह, चंद्रभूषण पांडे, भुवनेश प्रताप सिंह, कादिर अंसारी, बैरिस्टर प्रसाद उर्फ भाना, रामबृक्ष गोंड, दुलार शर्मा आदि आदि ने किया।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…