News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: कृषि उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 30, 2022  |  5:54 PM

391 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कृषि उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई संपन्न

कुशीनगर। अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा की अध्यक्षता में कृषि उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक दौरान अपर जिलाधिकारी ने कृषक संगठनों को जनपद उत्पाद केला, हल्दी, ड्रेगन फ़ूड, कालानमक चावल आदि की खेती में और बढ़ चढ़ कर उत्पादन करने व सरकार द्वारा इस हेतु दिए जाने वाले छूट/सब्सिडी के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल...

उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि थोड़ा और प्रयास करने की जरूरत है । उन्होंने आगामी बैठकों में सभी से पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिए।बैठक दौरान उप कृषि निदेशक द्वारा उक्त उत्पादों की खेती करने हेतु दिए जाने वाले ऋण, प्रशिक्षण, पीएमईजीपी योजना, कृषि यंत्रों की खरीददारी पर दिए जाने वाले छूट, आदि के सम्बन्ध में बिधिवत जानकारी दी गयी। बैठक में हल्दी उत्पादन को और बढ़ाये जाने के सम्बन्ध में अन्य प्रजाति के हल्दी बीज को उपलब्ध कराने का निर्देश सम्बंधित को दिया गया ।

समीक्षा बैठक दौरान कृषकों ने अपनी अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया जिस पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया गया। बैठक में कृषि उत्पादों को बढ़ावा दिए जाने हेतु सभी एफपीओ को प्रयास कराने के निर्देश दिये गये, और आसपास के किसानों को प्रोत्साहित करने का भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, सहित एफपीओ आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking