News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में पोषण समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 6, 2023  |  6:24 PM

55 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में पोषण समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न
  • कार्य नहीं करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्री विरूद्ध आरोप पत्र करें निर्गत – सीडीओ

कुशीनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की अध्यक्षता में कल देर सायं पोषण समिति की समीक्षा बैठक की गई।

आज की हॉट खबर- तस्करों की चाल नाकाम : बिहार सीमा से पहले पकड़ी...

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आधार वेरीफिकेशन, होमविजिट तथा पोषाहार वितरण में खराब प्रगति रहने वाले सी०डी०पी०ओ० को निर्देशित किया कि सम्बन्धित आंगनबाड़ी को सेक्टरवार 10-10 कार्यकत्रियों को अपने समक्ष बुलाकर पोर्टल पर फीडिंग करावें व समीक्षा करें। कार्य नहीं करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकत्री विरूद्ध आरोप पत्र निर्गत करें या सेवा समाप्ति की कार्यवाही करें। कई सूचकांक खराब रहने के कारण बाल विकास परियोजना दुदही, फाजिलनगर को आरोप पत्र निर्गत करने हेतु निर्देशित किया गया एवं सूचकांको के सुधार जब तक न हो जाय तब तक वेतन न आहरित करने हेतु निर्देशित किया गया।

उन्होंने पोषण माह में गतिविधि फीडिंग की समीक्षा की, जनपद की रैकिंग 13वी रही एवं जिसमें बेहतर कार्य करने सेवरही व हाटा का रहा, उन्हें प्रशस्ति पत्र देने हेतु निर्देशित किया। सम्भव अभियान की समीक्षा के दौरान खराब प्रगति वाली परियोजना दुदहीं, फाजिलनगर व पडरौना के सी०डी०पी०ओ०/प्र० को निर्देश दिया गया कि एमओआईसी के साथ बैठकर एएनएम को बुलाये व वार्ता करें एवं ई-कवच पोर्टल पर फीड नही करती है उसके बारे में जिला कार्यक्रम अधिकारी को अवगत करावें एवं जो बच्चे पूर्व से ई-कवच में दर्ज है उनका नियमित फालोअप करे तथा एस ए एम श्रेणी से बाहर लाएं।

उन्होंने गोदभराई एवं VHSND सत्रो की समीक्षा करते हुए आंगनबाडी को निर्देशित किया कि वह वजन मशीन, स्टीडियो मीटर आदि सभी यन्त्र लेकर उपस्थित रहें एवं वजन करे व पोर्टल पर फीड करें एवं CBE का आयोजन करें व पोर्टल पर फीड करें व दस्तक अभियान में सक्रिय भूमिका निभाए।
उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं ने अच्छा कार्य किया है उन अधिकारी / कर्मचारी को प्रशस्ति-पत्र निर्गत करें।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त सीडीपीओ एवं जनपद स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

संबंधित खबरें
झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार
झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल
हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है,…

अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल
अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल

अहिरौली बाजार क्षेत्र के समाज सेवी शिवदयाल ने मिडिया से बातचीत के दौरान बताया…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking