कसया/कुशीनगर । राष्ट्रीय लोकदल की जिला इकाई द्वारा नगर स्थित कैम्प कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित श्रद्धांजलि किया।
आयोजित सभा के मुख्य अतिथि मण्डल अध्यक्ष रामभवन राव ने चौधरी अजित सिंह के राजनैतिक जीवन यात्रा की चर्चा करते हुए कहा कि स्व0 सिंह ने हमेशा किसानों, मजदूरों, युवाओं और आम जन के हक की लड़ाई लड़ते रहे। वह किसानों के सच्चे हितैषी थे। इसी क्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भगवान दयाल विश्वकर्मा ने कहा कि स्व0 चौधरी ने हमेशा लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठाई और जनता के हक में काम किया। अपने कार्यों की बदौलत वह हमेशा याद किये जायेंगे। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विनोद कुंवर ने उन्हें महान नेता बताया और लोकदल की नीतियों की चर्चा करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री के चित्र पर पार्टी जनों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जिलाउपाध्यक्ष श्रीनाथ यादव, जिला महासचिव आस नारायण शाही, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, मोहम्मद रईस सिद्दकी, अलाउद्दीन अंसारी, हरिकेश कुंवर, सफीउल्लाह सिद्दकी, आशिक अली, असलम, पिंटू पटेल, सुरेश पटेल, दिलीप पाल, योगेंद्र शर्मा, एमएस निजामी, मुहर्रम, प्रभु खरवार, सुदर्शन, रामप्रसाद यादव, वशिष्ट गौतम, रामाशीष सिंह, छेदी पटेल, पवन राय, विशुन देव गोंड़ आदि मौजूद रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…