कुशीनगर। गत दिवस जनपद के हाटा थाना क्षेत्र से लूटी गई लग्जरी कार के साथ दो शातिर अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को अवैध शस्त्र के साथ हाटा पुलिस, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दबोचने में कामयाबी पाई है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कसया पियूषकान्त राय के नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को थाना हाटा, स्वाट एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा देवरिया मोड के पास से मु0अ0सं0 379/2022 धारा 392/411/120 बी भा0द0वि से सम्बन्धित लूटी गयी एक अदद अर्टिंगा कार के साथ दो अन्तर्जनपदीय लूटेरे आदर्श मिश्रा पुत्र सेतवान मिश्रा सा0 हरदिया पिछौरा थाना गीडा जनपद गोरखपुर , विपिन कन्नौजिया पुत्र रामानन्द कन्नौजिया सा0 दौनाडीह थाना बडहलगंज जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर अभियुक्त आदर्श मिश्रा के पास से एक अदद कट्टा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर आर्म्स एक्ट बनाम आदर्श मिश्रा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
यह पुलिस टीम दिलाई कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया कोतवाली हाटा,निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार यादव थाना को0 हाटा,निरीक्षक अमित कुमार शर्मा प्रभारी स्वाट टीम,उ0नि0 चन्दन प्रजापति थाना को0 हाटा,उ0नि0 मुबारक अली खान स्वाट टीम,का0 फैजे आलम थाना को0 हाटा,का0 सचिन सिंह यादव,का0 संदीप भाष्कर स्वाट टीम ,का0 अतीश कुमार सर्विलांस सेल,का0 शिवानन्द स्वाट टीम जनपद कुशीनगर ।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…