News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: थाना दिवस/समाधान दिवस में नामित पर्यवेक्षक अधिकारी का रोस्टर हुआ जारी

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jan 2, 2024  |  5:16 PM

28 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: थाना दिवस/समाधान दिवस में नामित पर्यवेक्षक अधिकारी का रोस्टर हुआ जारी

कुशीनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अवगत कराया है कि जनवरी से मार्च माह में आयोजित होने वाले द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को आयोजित थाना दिवस/ समाधान दिवस माह जनवरी दिनांक 13.01.2024 से 23 03.2024 तक रोस्टर के अनुसार जनपद में थाना दिवस/ समाधान दिवस के सफल संचालन हेतु राजस्व, पुलिस, चकबंदी अधिकारियों को थानावार नामित किया जा रहा है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र पडरौना सदर में पर्यवेक्षक के रूप में उप जिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी पडरौना ,थाना जटहा बाजार में पर्यवेक्षक चकबंदी अधिकारी पडरौना व संबंधित थानाध्यक्ष, थाना कुबेर स्थान में तहसीलदार पडरौना व संबंधित थानाध्यक्ष या थाना कोतवाली पडरौना , थाना रविंद्रनगर में नायब तहसीलदार पडरौना व संबंधित थानाध्यक्ष, थाना कसया में उप जिलाधिकारी कसया तथा पुलिस उपाधीक्षक कसया, थाना चौराखास में नायब तहसीलदार कसया व संबंधित थानाध्यक्ष, थाना हाटा में उप जिलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष हाटा, थाना अहिरौली बाजार में तहसीलदार हाटा व थानाध्यक्ष, थाना खड्डा में तहसीलदार खड्डा व संबंधित थानाध्यक्ष, थाना हनुमानगंज में उप जिलाधिकारी खड्डा व पुलिस उपाधीक्षक खड्डा, थाना नेबुआ नौरंगिया में नायब तहसीलदार खड्डा व संबंधित थानाध्यक्ष, थाना तरयासुजान में सहायक आयुक्त स्टांप व संबंधित थानाध्यक्ष, थाना पटहेरवा में उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज थाना सेवरही में बंदोबस्त अधिकारी व थानाध्यक्ष, थाना विशुनपुरा में चकबंदी अधिकारी कसया व थानाध्यक्ष, थाना बरवापट्टी में संबंध राजस्व निरीक्षक व थानाध्यक्ष, थाना तमकुहीराज में तहसीलदार तमकुहीराज व थानाध्यक्ष, थाना तुर्कपट्टी में नायब तहसीलदार तमकुही राज व संबंधित थानाध्यक्ष, थाना कप्तानगंज में उप जिलाधिकारी कप्तानगंज व संबंधित थानाध्यक्ष, थाना रामकोला में तहसीलदार कप्तानगंज व संबंधित थानाध्यक्ष को पर्यवेक्षक अधिकारी नामित किया जा रहा है।

इसी प्रकार दिनांक 27 जनवरी 2024 को थाना पडरौना सदर , जटहा बाजार, कुबेरस्थान, रविंद्रनगर में क्रमशः तहसीलदार, नायब तहसीलदार, उपजिलाधिकारी, चकबंदी अधिकारी पडरौना व क्षेत्राधिकारी तथा संबंधित थानाध्यक्ष को, थाना कसया में नायब तहसीलदार, चौरखास में उपजिलाधिकारी कसया व थानाध्यक्ष, थाना हाटा, अहिरौली बाजार में क्रमश: तहसीलदार, उपजिलाधिकारी हाटा व क्षेत्राधिकारी कसया, संबंधित थानाध्यक्ष, थाना खड्डा, हनुमानगंज, नेबूआ नौरंगिया में क्रमश: उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तह0 खड्डा, संबंधित थानाध्यक्ष, थाना तरया सुजान, पटहेरवा सेवरही , विशुनपुरा , बरवापट्टी तमकुही राज तुर्कपट्टी में क्रमश: तहसीलदार, नायब तहसीलदार तमकुहीराज, चकबंदी अधिकारी कसया, बंदोबस्त अधिकारी, संबंधित राजस्व निरीक्षक, उप जिलाधिकारी तमकुहीराज व क्षेत्राधिकार तमकुहीराज तथा संबंधित थाना अध्यक्ष, थाना कप्तानगंज में उपजिलाधिकारी , क्षेत्राधिकारी कप्तानगंज, रामकोला में तहसीलदार रामकोला व संबंधित थानाध्यक्ष को नामित किया गया है।

इसी प्रकार 10 फरवरी, 24 फरवरी, 9 मार्च, 23 मार्च को विभिन्न तहसीलों के समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बंदोबस्त अधिकारी, चकबंदी अधिकारी,पुलिस उपाधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, संबंधित थानाध्यक्ष को रोस्टरवाइज पर्यवेक्षक अधिकारी के रूप में नामित किया जा रहा है।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking