News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: राष्ट्रीय माता-पिता दिवस पर रोटरी का मेगा स्वास्थ्य शिविर; 942 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, दी गयी निःशुल्क दवाइयां

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 24, 2022  |  6:25 PM

385 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राष्ट्रीय माता-पिता दिवस पर रोटरी का मेगा स्वास्थ्य शिविर; 942 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, दी गयी निःशुल्क दवाइयां

कसया/कुशीनगर । स्वास्थ्यअंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा सिटी सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल व सिनर्जी इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर केयर एंड रिसर्च के सहयोग से रविवार को कसया स्थित रोडवेज बस स्टैंड परिसर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे लगभग 942 मरीज लाभान्वित हुए। इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर सभी रोटरी सदस्यों के अभिभावकों ने संयुक्त रूप से किया।

इस निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में गोरखपुर, लखनऊ एवं दिल्ली 10 प्रतिष्ठित चिकित्सक शामिल रहे। जिसमें जिसमें बालरोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, उदर रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, कैंसर रोग विशेषज्ञ, यूरोलॉजी, जनरल फिजीशियन, मुख रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं गंभीर रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. ए.के मल्ल, डॉ आलोक तिवारी, डॉ मनोज कुमार गुप्ता, डॉ अंजली जैन, डॉ गौरव पोपली एवं डॉ शिल्पा मल्ल, डॉ एम.एच खान एवं डॉ पवन खरवार ने मरीजों की जांच एवं परामर्श देकर उनका ईलाज किया तदुपरांत मरीजों को रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा निःशुल्क आवश्यक दवाईयाँ भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में फाइब्रो स्कैन लिबर, ईसीजी, बीपी, शुगर इत्यादि के टेस्ट की भी निःशुल्क सुविधा रही। कार्यक्रम संयोजक राजीव जायसवाल लक्ष्य ने बताया कि आज के इस कैंप में जो व्यक्ति अपना चेकअप करवाएंगे उन्हें भविष्य में अपने ओपीडी चार्जेस का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। अरहंत हॉस्पिटल कसया से नर्सिंग के गुड़िया गुप्ता, मनीषा, रागिनी, फ़िज़ा, अंजू, अनुराधा, किरण, प्रीति, सलोनी, सरिता, रुखसार, प्रियंका, अनामिका, आरती, नीरज ने भी शिविर में सहयोगी भूमिका निभाई।
इस अवसर पर रोटरी के संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष डॉ एम एच खान, सचिव वाहिद अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप रौनियार, उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष साहिल अहमद, उपाध्यक्ष अंजली खरवार, कोषाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, सह सचिव दिनेश कुमार यादव, सह सचिव अरूण कुमार वर्मा, सह कोषाध्यक्ष डॉ सुनील सिंह, निदेशक एवं कार्यक्रम संयोजक राजीव जायसवाल लक्ष्य, निदेशक निदेशक अंकुर तुलस्यान, निदेशक शैलेंद्र त्रिपाठी, पौधारोपण संयोजक डॉ पवन खरवार, गौरव मद्धेशिया, मो०किताबुद्दीन अंसारी, सदरे आलम, फैयाज खान, महेंद्र तिवारी, इम्तियाज आलम, गयासुद्दीन अली, विशाल शर्मा, गोपी चंद कसौधन, दुर्गेश चतुर्वेदी, अश्विनी जायसवाल, शम्भू कुशवाहा एवंi हसमुद्दीन अंसारी शामिल रहे।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking