कसया/कुशीनगर । रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के दृष्टिगत रविवार सुबह शिव मंदिर परिसर भलुही मदारी पट्टी एवं सूर्य मंदिर परिसर तुर्कपट्टी में रुद्राक्ष एवं अशोक के पौधे ट्री-गार्ड सहित लगाए गए।
कार्यक्रम संयोजक दुर्गेश चतुर्वेदी ने बताया कि आज मंदिरों में रुद्राक्ष के पौधे लगाए गए है जो आगे चलकर एक आकर्षण का केंद्र बनेगा। पौधे ट्री-गार्ड सहित लगाए गए हैं, जिससे पौधौं की सुरक्षा हो सके
रोटरी के अध्यक्ष डॉ एम.एच.खान ने बताया कि बीते दिनों सावन माह में नगर के अन्य शिव मंदिर परिसरों एवं विद्यालयों में भी रुद्राक्ष एवं अशोक के पौधे लगाए गए थे।
इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ एम एच खान, सचिव वाहिद अली, उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, कार्यक्रम संयोजक दुर्गेश चतुर्वेदी, सह-सचिव दिनेश कुमार यादव, सह कोषाध्यक्ष, डॉ सुनील सिंह, निदेशक अंकुर तुलस्यान, निदेशक शैलेंद्र त्रिपाठी, गोपी चंद कसौधन, गौरव मद्धेशिया, अश्विनी जायसवाल, आदिल खान राजीव नयन द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…