कुशीनगर । किसी भी समस्या की त्वरित हल और महिलाओं की सुरक्षा के साथ पीड़ित को न्याय के लिए भटकना नहीं पड़े, त्वरित उसका निस्तारण हो यह मेरी कार्य प्रणाली की पहली प्राथमिकता होगी,महिलाओं की सुरक्षा, के साथ अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश कायम करना यह कार्यवाही की केन्द्र होगा। उक्त बाते जनपद के कसया थाना क्षेत्र के कुशीनगर पुलिस चौकी के नवागत चौकी प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने न्यूज अड्डा से बातचीत के क्रम में मंगलवार को कही।
उन्होंने ने बताया कि जितना भी लंबित मामला है, उनका जल्द से जल्द निपटारा होगा। अपराध मुक्त भय मुक्त वातावरण चौकी क्षेत्र को बनाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी की कोई भी समस्या हो नि:संदेह हमसे संपर्क करें ,किसी भी समस्या को दूर करने के लिये यथाशीघ्र उचित पहल कर कानूनी कार्यवाई की जाएगी। बता दें कि पिछले दिनों पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने पुलिस चौकी कुशीनगर का प्रभार अवनीश कुमार सिंह को सौपा है। इसके पूर्व में अवनीश कुमार थाना खड्डा, कोतवाली पडरौना में रूप में सेवा दे चुके है।
यहां बताना लाजमी होगा की अपने कार्यों के बदौलत हमेशा पीड़ित के लिए न्याय दिलाने के लिए तत्पर,वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के शत प्रतिशत धरातल पर दिखाने के आतुर उप निरीक्षक अवनीश पूर्व में अपने तैनाती स्थलो पर काफी लोकप्रियता हासिल कर चुके है। इतना ही नही शराब तस्करों,पशु तस्करों की कमर तोड़ने में इनका नाम पहली पक्ती में ली जाती है।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…