News Addaa WhatsApp Group

Samajwadi Party Kushinagar/कुशीनगर: प्रदेश सचिव सपा(पिछड़ा प्रकोष्ठ) आस मुहम्मद का जगह-जगह हुआ स्वागत।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 13, 2021  |  5:19 PM

493 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Samajwadi Party Kushinagar/कुशीनगर: प्रदेश सचिव सपा(पिछड़ा प्रकोष्ठ) आस मुहम्मद का जगह-जगह हुआ स्वागत।

कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बनाये जाने के बाद गृह जनपद में प्रथम आगमन पर आस मुहम्मद अंसारी का सोमवार को जगह जगह स्वागत हुआ।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी...

पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बने आस मुहम्मद अंसारी का गांव नरसर पहुचने पर ग्रामीणों ने फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया।जबकि जिले के पार्टी कार्यालय जाते समय साखोपार, अर्जुनहा, जानकीनगर सहित अन्य जगहों पर पार्टी से जुड़े लोगो व उनके समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। जिससे वह गदगद दिखे।पार्टी कार्यालय पर पहुचने पर उपस्थित पार्टी के लोगो ने भी उनका जमकर स्वागत किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव,राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव,प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल,प्रियंका यादव,सपा जिलाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार यादव सहित सभी पार्टी जनों का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी मुझपर जो भरोसा करके जिम्मेदारी सौंपी है मैं उसे हरदम ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का प्रयास करूंगा। मुझ जैसे आम कार्यकर्ता को प्रदेश सचिव(पिछड़ा प्रकोष्ठ) बनाकर पार्टी ने यह साबित कर दिया है कि समाजवादी पार्टी सभी कार्यकर्ताओं बराबर सम्मान करती है। जो लोग सपा पर परिवारवाद का आरोप लगाते हैं उनके मुँह पर यह करारा तमाचा है। मैं पार्टी को और ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए हर वर्ग के युवा साथियों को जोड़कर आगामी विधानसभा में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी जो जिताने का काम करूंगा।

श्री अंसारी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह,पूर्व सांसद बालेश्वर यादव,एमएलसी राम अवध यादव,पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती,पूर्व विधायक कासिम अंसारी,राज्य कार्यकारिणी सदस्य इलियास अंसारी,सपा जिलाध्यक्ष डॉ मनोज यादव,सपा नेत्री प्रियंका यादव,सपा जिला सचिव चौधरी शमसुल होदा,राजेश प्रताप राव बंटी,पुरंदर प्रताप यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव,शाहिद लारी,मुहम्मद कलामुद्दीन,क्यामुद्दीन हैदरी,सैफ लारी,परवेज आलम आदि ने बधाई दी है।

संबंधित खबरें
बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी को, खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग होगा मेधावियों का सम्मान
बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी को, खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग होगा मेधावियों का सम्मान

सलेमगढ़,कुशीनगर। सेवरही विकासखंड के ग्राम सभा सलेमगढ़ बाजार में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी…

त्योहारों को लेकर तरयासुजान पुलिस का पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान, दर्जनभर वाहनों का चालान
त्योहारों को लेकर तरयासुजान पुलिस का पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान, दर्जनभर वाहनों का चालान

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान के नेतृत्व…

हरी झंडी, तेज रफ्तार और भरोसे की सौगात: कुशीनगर में यूपी-112 को मिले नए वाहन, आपात सेवा होगी और फुर्तीली
हरी झंडी, तेज रफ्तार और भरोसे की सौगात: कुशीनगर में यूपी-112 को मिले नए वाहन, आपात सेवा होगी और फुर्तीली

कुशीनगर।आम जनमानस को त्वरित, प्रभावी एवं सुलभ पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में…

तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking