News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: देश की आजादी मे अनुसूचित जनजातियों व आदिवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है -राधामोहन सिंह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 27, 2021  |  8:34 PM

619 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: देश की आजादी मे अनुसूचित जनजातियों व आदिवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है -राधामोहन सिंह
  • पूर्व की सरकारों मे कोई रचनात्मक अनुसूचित जनजाति का विकास नहीं हुआ -समीर उराव
  • अनुसूचित जनजाति की भूमिका विधानसभा चुनाव मे अहम् होगा,इस पर मंथन करें -सुनील बंसल

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेशिक सम्मेलन नगर के होटल ओम रिजेंसी मे शुरू हुआ l उद्धघाटन सत्र को सम्बोधित करतें हुए प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा की भूमिका चुनाव मे क्या रहे गी l आगामी विधानसभा चुनाव मे अनुसूचित जनजाति से अधिक से अधिक भागीदारी मिले। मेरा कार्यक्षेत्र जनजाति क्षेत्र मे लम्बे समय तक रहा है।समय समय पर हम प्रयोग भी करते रहे हैं। उनके पास एक योजना लेकर जाएं व सक्रिय भूमिका निभाएं तभी हम उनको हमपर तथा पार्टी और हमारी सरकार के प्रति उनका हम पर हमारी पार्टी और सरकार पर विश्वशनीयता बढ़ेगी l

आज की हॉट खबर- हरी झंडी, तेज रफ्तार और भरोसे की सौगात: कुशीनगर में...

प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कहा कि समय समय आजादी की लड़ाई में आदिवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही लेकिन उसकी अधिक चर्चा नहीं हुई। एक ऐसा प्रधानमंत्री हुआ जिसने आदिवासियों के साथ अपना जीवन बिताया था और कहा कि यह जो समाज है देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। इनकी शौर्य गाथाओं से देश का चप्पा चप्पा भरा पड़ा है। हिंदुस्तान के मूल निवासी आदिवासी ही है। इनके विकास के बिना हम सामर्थ्य नहीं बन सकते। कोई भी जाति, समाज या मूल लोग समृद्धशाली नहीं है तो उस देश का विकास नहीं होगा। जनजातीय समुदाय के इतिहास को सामने रखकर मोदी जी ने सम्मान दिलाने का काम किया।

मोदी के आने के बाद विकास हुआ। इस समाज के सशक्तिकरण का मोदी जी ने आजादी के बाद प्रयास किया है। आदिवासी सशक्त नहीं होगा और मजबूत नहीं होगा तो देश समृद्ध व मजबूत नहीं होगा। हमें आदिवासी समाज के विकास पर काम करना होगा तथा मोदी व योगी को मजबूत करना होगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उराव ने कहा कि भाजपा सरकार ने आदिवासी समुदाय को सम्मान दिया। भाजपा के उद्देश्यों व कार्यों को कैसे जनता तक पहुंचाएं। चुनाव के लिये कार्य योजना बनानी होगी। हमें अपने इतिहास को सामने रखकर आगे बढ़ना होगा। हमारी विचारधारा क्या है।आइडियोलॉजी क्या है यह स्मरण रखना है। राजनीति के क्षेत्र में कैसे काम करना है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को लेकर गठित जनसंघ के एक राष्ट्र एक विधान को लेकर आगे बढ़ना होगा। पूर्व की सरकारों में कोई रचनात्मक विकास नहीं हुआ यह तब सम्भव हुआ जब भाजपा की सरकार आयी: l बैठक कार्यक्रम को राष्ट्रीय महामंत्री कालीराम मांझी, प्रदेश प्रभारी अनुसूचित जन मोर्चा लक्षमण आचार्य,प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती राधा सिंह,शकुंतला चौहान,प्रदेश प्रभारी ऐडवर्ड सोरन,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामधनी गौड,राजेंद्र गौडआदि ने भी सम्बोधित किया l कार्यक्रम कि अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष संजय गौड तथा संचालन उपाध्यक्ष राधेश्याम गौड ने किया l सम्मेलन मे अनुसूचित जनजाति के लोगो को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया l इस औसर पर कुशीनगर सांसद विजय दूबे, विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी, विधायक पवन केडिया, गंगा सिंह कुशवाहा,विधायक जटाशंकर जी,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम शंकर मिश्रा, देवरिया रमापति राम त्रिपाठी,भाजपा महिला प्रकोष्ठ कुशीनगर जिलाध्यक्ष शशिप्रभा पाण्डेय, डॉ. सीमा गुप्ता,युवा भाजपा नेता ओमप्रकाश जयसवाल, अमित पाण्डेय सहित कुशीनगर जनपद के सभी भाजपा विधायक व भाजपा पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

संबंधित खबरें
बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी को, खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग होगा मेधावियों का सम्मान
बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी को, खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग होगा मेधावियों का सम्मान

सलेमगढ़,कुशीनगर। सेवरही विकासखंड के ग्राम सभा सलेमगढ़ बाजार में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी…

त्योहारों को लेकर तरयासुजान पुलिस का पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान, दर्जनभर वाहनों का चालान
त्योहारों को लेकर तरयासुजान पुलिस का पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान, दर्जनभर वाहनों का चालान

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान के नेतृत्व…

हरी झंडी, तेज रफ्तार और भरोसे की सौगात: कुशीनगर में यूपी-112 को मिले नए वाहन, आपात सेवा होगी और फुर्तीली
हरी झंडी, तेज रफ्तार और भरोसे की सौगात: कुशीनगर में यूपी-112 को मिले नए वाहन, आपात सेवा होगी और फुर्तीली

कुशीनगर।आम जनमानस को त्वरित, प्रभावी एवं सुलभ पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में…

तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking