कसया/कुशीनगर । विश्व बैंक प्रो पुअर योजना के अंतर्गत मंगलवार को पिपरा झाम गांव में उप जिलाधिकारी कसया रत्निका श्रीवास्तव द्वारा स्थलीय निरीक्षण क़र गांव की महिलाओं द्वारा (हस्त शिल्प) बुनाई किए गए कपड़े, बांस की टोकरी,पंखे और अन्य हस्तशिल्प से संबंधित आदि वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया l महिलाओ द्वारा निर्मित किए गये सुंदर व आकर्षक सामानो का प्रदर्शनी करते हुए उपजिलाधिकारी ने इनके गुणों की सराहना कर उनको प्रोत्साहित की और उनके मनोबल को बढ़ाया l इस दौरान उपजिलाधिकारी ने कहीं कि विलुप्त हो रहे इन कलाओ को आप लोगो द्वारा अभी भी जीवंत रखा गया है, जो अत्यंत ही लोकप्रिय है, इनको और प्रोत्साहित करने की जरूरत है l
इस अवसर पर पर्यटन सूचना अधिकारी प्राण रंजन, एपीओ ,टी ए, राजस्व निरीक्षक बृजेश मणि, ग्राम प्रधान पिपरा झाम दुर्गावती देवी, गौतम, चंद्रभान, राधेश्याम, बसंत, श्रीकिशुन सहित काफ़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहेl
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…