News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महत्वकांक्षी योजना आत्मनिर्भर भारत विषय पर आयोजित हुई गोष्ठी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 1, 2021  |  4:40 PM

417 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महत्वकांक्षी योजना आत्मनिर्भर भारत विषय पर आयोजित हुई गोष्ठी

कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महत्वकांक्षी योजना आत्मनिर्भर भारत पर गोष्ठी आयोजित किया गया।गोष्ठी को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठ्ठे लाल निगम ने कहा कि मोदी सरकार अपने पहले दिन से ही गांव,गरीब ,किसान को समर्पित रही है। पहलीबार अंत्योदय के सपनो को धरातल पर उतारा जा रहा। गांव, गरीब,किसान तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुँच रहा है। उन्होंने कहा कि समाज का शोषित,वंचित एवम पिछड़ा वर्ग आज अपने हक एवम अधिकार को संवैधानिक रूप दे प्राप्त कर रहा है।कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर, स्वाभिमानी भारत का सपना साकार होगा।क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने महिलाओं के जीवन को आसान बनाने के लिए अभूतपूर्व निर्णय लिए। गरीब महिलाओं को एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने से लेकर सेना में स्थायी कमीशन तक सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय मिलता है ट्रिपल तलाक प्रथा की समाप्ति महिलाओं की आत्मनिर्भरता के दृष्टिकोण से एक अभूतपूर्व कदम है। कहा कि जब विश्व कोविड 19 की चुनौती से जूझ रहा था, तब इस आपदा को अवसर में बदलने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का मंत्र दिया। ताकि छोटे से छोटा उद्योग हो या फिर बड़ी से बड़ी परियोजनाएं, इस दिशा में भारत सिर्फ आत्मनिर्भर ही न बने,बल्कि पूरी दुनिया निवेश के लिए भारत की तरफ आकर्षित हो, इस नीति पर पीए मोदी लगातार काम कर रहे हैं।अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र ने विभागों और प्रकोष्ठों के नवनियुक्त जिला संयोजक और सह संयोजकों बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त किया।संचालन जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय ने किया।गोष्ठी में प्रकोष्ठो के जिला संयोजक व सह संयोजक, विभागों के जिला संयोजक व सह संयोजक,मंडल अध्यक्ष,प्रभारी तथा जिला पदाधिकारी व मोर्चा के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

राज पाठक/न्यूज अड्डा

संबंधित खबरें
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking