News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: कम्प्यूटर विज्ञानं और इंजीनियरिंग में कुशीनगर के शैलेन्द्र कुमार सिंह को मिली पीएचडी की डिग्री

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 2, 2022  |  9:24 PM

1,053 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कम्प्यूटर विज्ञानं और इंजीनियरिंग में कुशीनगर के शैलेन्द्र कुमार सिंह को मिली पीएचडी की डिग्री

कसया/कुशीनगर। कुशीनगर जनपद के कसया तहसील क्षेत्र के फाजिलनगर अशोगवा गांव के निवासी ग्राम प्रधान रमाशंकर सिंह के पुत्र शैलेंद्र कुमार सिंह ने कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में पीएचडी की डिग्री हासिल कर पुरे जनपद का नाम रोशन किया हैं l श्री सिंह को इस उपलब्धि के लिये बधाइयों का ताँता लगा हैं l इस उपाधि की मिलने की जानकारी देते हुए शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि यह डिग्री संत लोंगोवाल अभियांत्रिकी व प्रोध्योगिकी संस्थान, लोंगोवाल, पंजाब (भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत, डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी) के 24वें वार्षिक दीक्षांत समारोह के दौरान दिनांक 28 मार्च 2022 को प्रो. राजीव आहूजा, निदेशक, आईआईटी रोपड़ और प्रो. शैलेंद्र जैन, निदेशक, एसएलआईईटी की उपस्थिति में श्री बनवारीलाल पुरोहित, पंजाब के राज्यपाल द्वारा प्रदान की गई |

इन्होंने अपनी उच्च शिक्षा यूपीटीयू, उत्तर प्रदेश से बी.टेक और बीआईटी मेसरा रांची से एम.टेक पूरा किया है। इन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक पेटेंट और कई शोध लेख प्रकाशित किए हैं। इन्होंने एमएनएनआईटी इलाहाबाद में फैकल्टी के रूप में काम किया है। हाल ही में इन्होंने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, फगवाड़ा, पंजाब में 13.2 लाख के पैकेज में सहायक प्रोफेसर के रूप में अपना करियर शुरू किया है। इन्होंने इन उपलब्धियों के साथ अपने पैतृक गांव और जिले को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। इनके इन उपलब्धियों पर गांव के सभी लोगों और जिले के लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking