कसया/कुशीनगर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कसया नगर में गाजे बाजे, हाथी, घोड़े व आकर्षक मनोहारी झांकियों के साथ अबीर, गुलाल उड़ाते भव्यतम शिव बारात निकाली गई। जिसमें हर हर महादेव के गगन भेदी जयकारे के साथ त्रिपुंड लगाए हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। नगर वासियों ने जगह जगह फूल बरसा कर स्वागत किया।
मंगलवार को नगर के श्रीनाथ शिव मन्दिर से हाथी, घोड़े, डीजे व देवी देवताओं की भव्य झांकियों के साथ शिव बारात विधि विधान से पूजन अर्चन कर निकली। शिव बारात महन्थ त्रिभुवन शरण दास, पुजारी देवनारायण शरण दास, डॉ सीपी गुप्ता, ओमप्रकाश जायसवाल, डा. अनिल कुमार सिन्हा, लव मद्धेशिया, कुश मद्धेशिया, अमरचंद जायसवाल, जटाशंकर मिश्रा आदि के नेतृत्व में शिव बारात नगर के मुख्य देवरिया मार्ग, पड़रौना मार्ग, रामकोला मार्ग, गोरखपुर मार्ग, सपहा मार्ग होते हुए वापस शिव मंदिर पहुंची श्रद्धालुओ ने जगह जगह फूल बरसा कर स्वागत किया। शाम को पार्वती व शिव का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार व मंगल गीतों के बीच सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर राकेश जायसवाल, अक्षय पाण्डेय, सुमित त्रिपाठी, सुदामा मद्धेशिया, अनिल तिवारी, सुरेश कुमार, सुखण्डी मद्धेशिया, रमेश, धीरज, संतोष जायसवाल, राजन मिश्रा, विजय जायसवाल, कन्हैया मद्धेशिया गुलाब मद्धेशिया, अमरचंद हिन्दुडतानी, राजू मद्धेशिया सहित शिव गण रुप धारी भक्तों के साथ हजारों नर नारी शामिल रहे। इस दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम किये गए थे।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…