रामकोला/कुशीनगर। जीएसटी की छापेमारी की सूचना पर रामकोला कस्बा में व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानों के शटर गिरा कर इधर-उधर हट गए तथा जीएसटी को टीम को लेकर व्यापारियों में दिनभर हड़कंप मचा रहा।
गुरुवार को रामकोला में अफवाह उठा कि जीएसटी टीम छापेमारी करने नगर में पहुंच गई है इसे लेकर व्यापारियों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। कस्बा में कर्फ्यू जैसी स्थिति लगने लगा। जीएसटी टीम की जांच को लेकर दिनभर कस्बा में हड़कंप मचा रहा है और दुकानों के शटर गिरे रहे लेकिन जीएसटी टीम नहीं पहुंची ।व्यापारियों ने राहत की सांस ली। झूठी खबर से बड़े व्यवसायी के साथ छोटे दुकानदार भी दिनभर परेशान रहे। कस्बा में 90 फीसदी दुकानों का बंद होने से साफ झलकता है कि दुकानदार जीएसटी को नजर अंदाज कर रहे हैं।
खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…
तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…