News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: कड़ कड़ाती धूप के कारण नगर बाजार व सड़क पर सन्नाटा, तो शाम को हो रहे गुलजार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 3, 2023  |  8:32 PM

32 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कड़ कड़ाती धूप के कारण नगर बाजार व सड़क पर सन्नाटा, तो शाम को हो रहे गुलजार
  • दिन में गर्मी व धूप से बचते लोग शाम को  कर रहे खूब मौज मस्ती
  • देर शाम तक बौद्ध स्थली कुशीनगर लोगो के मौज मस्ती से रह रहा है गुलजार 

कसया/कुशीनगर।तेज धूप व भीषण गर्मी के कारण गांव,शहर,बाजार  व सड़क पर जहाँ पूरी तरह सन्नाटा पसरा रह रहा है, तो वही सूर्य अस्त  होते ही शाम को लोगो से उक्त जगह पूरी तरह गुलजार दिखाई दें रहा है l शाम को अगर आप बाजार निकले तो मालूम पड़ेगा कि जैसे करफ्यू में ढील मिला हो, वैसे ही भीड़ से खचा खच भरा रह रहा है,l बुद्ध स्थली कुशीनगर में शाम को भ्रमण निकले स्थानीय लोगो से पूरा कुशीनगर का रामाभार, बुद्धा घाट, नौका बिहार सहित हर जगह भरा पड़ा दिखाई देगा l दिन में धूप और गर्मी से घरों में दुबके लोग जब शाम को सैर सपाटा पर निकल रहे है  तो पूरा  बौद्ध स्थली, सड़क, बाजार सहित हर जगह लोगो से गुलजार दिखाई दें रहा है l  शनिवार की शाम कुशीनगर का बुद्धा घाट पार्क, रामाभार सहित पूरा पर्यटन क्षेत्र की सड़को व पार्को में मर्द, बूढ़े, बच्चे,औरते दिन की गर्मी व धूप के बाद शाम में खूब मौज- मस्ती करते नजर आये l सड़को किनारे चाट, समोसे, मिठाई आदि की दुकाने सजी रही, जो लोगो द्वारा सैर सपाटे के साथ खाने पीने की व्यवस्था चार चाँद लगा दिया हो l अगर बात करें इन दिनों  पड रही भीषण गर्मी व कड़ -कड़ाती धूप से लोगो का जीवन  कराह रहा है।लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में दुबके रह रहे हैं। नगर, शहर  बाजार दोपहर में तड़कती धूप के कारण मानो क़रफ्यू जैसा हालत हो गया है, बिल्कुल सन्नाटा पसरा रह रहा है l

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

मौसम विभग के अनुसार शनिवार  को अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने के आसार हैं। यानी अभी गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं है। कई सालों के रिकार्ड इस साल गर्मी तोड़ रही है। चिकित्सकों के अनुसार तेज गर्मी में धूप के सीधे संपर्क में आने से बच्चों में लू लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे मौसम में अगर सावधानी से काम लिया जाए,तो बीमारियों से बच्चों को बचाया जा सकता है। लू लगने के लक्षणों में उल्टी-दस्त,शरीर तेज गर्म होना,आंखों का रंग पीला पड़ना व पेशाब पीला आना प्रमुख हैं। इस दौरान भूख कम लगती है और शरीर में कमजोरी आ जाती है।

इस तपतपाती धूप व भीषण गर्मी को देखते हुए कसया थाना की  पुलिस  आम राहगीरों व यात्रियों सहित आम जनमानस में शरबत रूह आफजा वितरण क़रते नजर आये, जो लोगो द्वारा इसे नेक व सराहनीय कार्य बताया जा रहा हैl  पुलिस के इस कार्य की लोग भूरी -भूरी प्रसंसा व्यक्त कर रहे है l कसया थाना का कांस्टेबल राहुल यादव,राजेश यादव और अभिषेक मौर्य के सहयोग से भीषण गर्मी को देखते हुए प्यासों की प्यास बुझाई गयी ।

संबंधित खबरें
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking