कसया/कुशीनगर । नगर पालिका परिषद स्थित वार्ड नम्बर 16 केशव नगर (गोपालगढ़) में बुधवार को रात में लक्ष्मी पूजन के शुभ अवसर पर बाहुबली युवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित श्री राम कथा का अमृत पान कराते हुए भोजपुरी कथावाचक पूज्य सन्त उपेन्द्र दास महाराज ने शिव पार्वती विवाह की कथा सुनाते हुए कहा कि विवाह आयोजनों में सामाजिक समरसता का भाव दिखाई देता है।
पूज्य सन्त श्री महाराज ने कथा सुनाते हुए कहा कि सनातन धर्म में समाज के सभी लोगों के सहयोग से विवाह उत्सव सम्पन्न होता है। समाज के अन्तिम व्यक्ति द्वारा बना डाल लेने के लिए निवेदन करते हुए पूजा अर्चन की जाती है, ढोलक नगाड़े की पूजा, माली के मउर की पूजा की जाती है। भगवान शिव एवं पार्वती श्रद्धा विश्वास के प्रतीक हैं, उनके विवाह की कथा सुनने से जीवन मंगलमय होता है। वह व्यक्ति बड़भागी है जिसके द्वारा श्रीराम कथा का आयोजन हो, सत्संग से परमात्मा की प्राप्ति सम्भव है| कथा के दौरान भगवान शिव एवं पार्वती की सजीव झांकी प्रस्तुत की गयी। कथा के प्रारम्भ में कमेटी के नवीन राव, अभिषेक सिंह, गोलू सिंह, रानू पाण्डेय, सचिन सिंह, दीपक राव, वृजेश सिंह एवं संजय पाण्डेय द्वारा व्यास गद्दी की पूजा कर कथा व्यास का स्वागत किया। श्रद्धालु महिलाओं ने मंगल गीत गाकर आरती उतारी।
इस दौरान भभूति सिंह, महेन्द्र सिंह, बच्चा गोंड, पहलवान गोंड, राम जीत, भवानी, प्रदीप, सुरेश प्रसाद गुप्त, बिन्दू, सुभावती, सुमन, आरती , हेवान्ती आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर । जटहां बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या के…
कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…