कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव के क्रम में कसया नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी व व्यवसायी ओम प्रकाश जायसवाल ने श्रीरामजानकी मंदिर मठ, कसया के परिसर में आंवला का पौधा लगाकर जन्मदिन मनाया।
पौधरोपण के शुभ आयोजन हेतु श्री जायसवाल ने नयी दिशा को धन्यवाद दिया और कहा कि आज हम पर्यावरणीय संकट से जूझ रहे हैं ऐसे में नयी दिशा द्वारा लोगों को सहेजना, उनसे पौधे लगवाना और उन पौधों को बचाना इससे बढ़कर कोई पुण्य का कार्य नही किया जा सकता। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है जिसका भविष्य में हम सभी को लाभ दिखेगा।
इस अवसर पर पुजारी देवनारायण शरण, एमएलसी डॉ0 रतन पाल सिंह, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष प्रधान संघ अकबर अंसारी, प्रमुख प्रतिनिधि हाटा सुधीर राव, सुमित त्रिपाठी, राकेश जायसवाल, शैलेन्द्र सिंह, कस्तूर चंद जायसवाल, डॉ0 विनय सिंह जेआरएफ, अरुण शाही, अरविंद जायसवाल इत्यादि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। गोरखपुर परियोजना निदेशक कार्यालय के परियोजना निदेशक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप अब…
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…