News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: समाज सेवी ने जरूरतमंदों में वितरण हेतु नयी दिशा को भेंट किया कम्बल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 15, 2022  |  7:56 PM

313 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: समाज सेवी ने जरूरतमंदों में वितरण हेतु नयी दिशा को भेंट किया कम्बल

कसया/कुशीनगर। बढ़ती ठंड ने जरूरतमंदों की दुश्वारियां  बढ़ा दी है। जरूरतमंदों पर ठंड का प्रभाव कम पड़े इस निमित्त नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पूर्व की भांति सक्षम लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि वे गर्म कपड़े जैसे कम्बल, स्वेटर, शॉल, टोपी इत्यादि जरूरतमंदों या संस्थान को भेंट करें,जिससे जरूरतमंदों को समय से उपलब्ध कराकर ठंड के प्रकोप से बचाया जा सके।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल...

संस्था के आग्रह को स्वीकार कर नपाप कुशीनगर के वार्ड नं.10 बाल्मीकिनगर के बरवा जंगल निवासी समाजसेवी प्रशांत चतुर्वेदी (कामोद बाबा) ने  जरूरतमंदों को स्वय कम्बल दान करने के साथ -साथ गुरुवार को नयी दिशा संस्थान को अपने क्षेत्र के अन्य जरूरतमंदों हेतु 125 कम्बल भेंट किया।कम्बल भेंट करते हुए श्री  चतुर्वेदी ने कहा कि ईश्वरीय कृपा से हम और हमारा परिवार जरूरतमंदों के लिए कुछ करने में सक्षम है। इसलिए संस्थान को भी कम्बल भेंट किया है और उम्मीद है प्रत्येक कम्बल वास्तविक जरूरतमंद तक पहुँचेगा। उन्होंने मानवता को बचाये रखने हेतु आगे भी हर सम्भव मदद की बात कही।

इस मौके पर  इन्द्र कुमार मिश्र, संयुक्त सचिव सीए अंजनी, नंदन सिंह, विवेक पाल, सत्यम चतुर्वेदी इत्यादि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking