News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: सार्वजनिक पोखरे पर जेसीबी मशीन द्वारा मिट्टी खनन, ग्रामीणों में आक्रोश

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 2, 2023  |  8:22 AM

36 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सार्वजनिक पोखरे पर जेसीबी मशीन द्वारा मिट्टी खनन, ग्रामीणों में आक्रोश
  • मनरेगा मजदूरों से नही, जेसीबी मशीनों द्वारा कराया गया मिट्टी कटाई का कार्य 

कसया/कुशीनगर।तहसील क्षेत्र अंतर्गत  फाजिलनगर  के ग्राम  कटेया मैनुद्दीन में सार्वजनिक पोखरी से जेसीबी मशीन द्वारा मिट्टी कटवाने का कार्य किया जा रहा है, जिसको लेकर  ग्रामीणों का आरोप है कि मिट्टी कटाई का कार्य मनरेगा मजदूरों से न कराकर मशीनों द्वारा कराया गया है, जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

   उक्त ग्राम सभा में  स्थित पोखरे से  30 मई की रात ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव द्वारा जेसीबी मशीन से  मिट्टी  खनन का कार्य किया जा रहा था। इसकी जनकारी जब   ग्रामीणों को हुई तो ग्रामीण मौके पर पहुच कर इसकी सूचना एसडीएम कसया को दिए । सूचना देने के बावजूद भी मिट्टी कटाई का कार्य नही रुका और  सैकड़ो टाली मिट्टी निकाल लिया गया । अगले दिन ग्राम सभा निवासी अजय कुमार सिंह ने उपजिलाधिकारी कसया को शिकायती पत्र देकर यह आरोप लगाया है कि जिस कार्य को मनरेगा मजदूरों द्वारा कराया जाना था उस कार्य को जेसीबी  व अन्य मशीनों द्वारा कराया जा रहा है । इसके पूर्व भी गांव में बने पंचायत भवन के जमीन पर मनरेगा मजदूरों द्वारा कार्य न कराकर अन्य मशीनों की सहायता से कार्य कराया गया है जो कहीं न कही मनरेगा मजदूरों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो रहा है और सरकार के मंशा के अनुरूप उनको कार्य नही मिल पा रहा है l

उक्त शिकायत करता ने इन सभी बिन्दुओ पर जांच कराकर उचित कार्यवाही करने की मांग किया है। इस बावत उपजिलाधिकारी कसया रतनिका श्रीवास्तव का कहना है कि मामला संज्ञान में है जांच कर दोषियों के खिलाफ  कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित खबरें
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking