News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: भारतीय स्टेट बैंक ने बढ़ाया कदम, बैंक द्वारा लगाए जा रहे 1600 पौधे

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 25, 2022  |  2:11 PM

561 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भारतीय स्टेट बैंक ने बढ़ाया कदम, बैंक द्वारा लगाए जा रहे 1600 पौधे
  • पौधों के रख रखाव हेतु सहयोगी के रूप में बैंक द्वारा नयी दिशा का चयन

कसया/कुशीनगर। भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय देवरिया द्वारा शुक्रवार को कुशीनगर स्थित करुणा सागर पार्क, मियावाकी बुद्धा घाट व अन्य मंदिर क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण हेतु 1600 पौधों के रोपण का शुभारंभ स्थानीय विधायक पीएन पाठक व एसडीएम कसया कल्पना जायसवाल के हाथों कराया गया।

आज की हॉट खबर- दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा0 विधायक श्री पाठक ने कहा कि कुशीनगर को हरा भरा रखने हेतु भारतीय स्टेट बैंक द्वारा कराया जा रहा पौधरोपण कार्य सराहनीय है। इसमें जहां तक संभव होगा मेरे तरफ से सहयोग रहेगा। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण में सहगामी बनते हुए जन्मदिन पर पांच पौधे लगाने की बात भी कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक देवरिया जितेंद्र कुमार ने पौधों को बचाने हेतु स्थानीय निवासियों व प्रतिनिधियों से आग्रह किया और कुशीनगर को हरा भरा बनाये रखने हेतु आगे भी बैंक द्वारा पौधरोपण कराए जाने की बात कही।

बिरला धर्मशाला के प्रबंधक वीरेंद्र तिवारी ने पौधों के साथ साथ हिरण्यवती नदी की महत्ता को बताते हुए प्रशासनिक कागजातों में बकिया नाला के नाम को हिरण्यवती रखने का सुझाव दिया। लगाए गए पौधों के रख रखाव हेतु बैंक द्वारा नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान को अपना सहयोगी बनाते हुए संस्थान को माली एवं सिंचाई की व्यवस्था उपलब्ध कराने की बात कही। अतिथियों का स्वागत शाखा प्रबंधक एसबीआई कसया राकेश त्रिपाठी, आभार प्रबंधक एसबीआई कुशीनगर उपेंद्र सिंह व कार्यक्रम का संचालन किरण सिंह ने किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी अखिलेश दुबे, अधिशासी अधिकारी नपाप कुशीनगर प्रेम शंकर गुप्त, मुख्य प्रबंधक शैलेश कुमार सिंह, राकेश जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल, कस्तूरचंद जायसवाल, केशव सिंह, संजय, नयी दिशा उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…

दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा
दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…

आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking