News Addaa WhatsApp Group

Kaptanganj/कप्तानगंज: अवैध बालू खनन पर रोक लगाएं थानेदार- एसडीएम कल्पना जायसवाल

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 3, 2021  |  8:04 PM

1,025 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kaptanganj/कप्तानगंज: अवैध बालू खनन पर रोक लगाएं थानेदार- एसडीएम कल्पना जायसवाल
  • ग्रामीणों के द्वारा ही मिलती है अवैध बालू खनन की सूचना, पुलिस विभाग चुप क्यों है
  • थानेदारों को एसडीएम ने पत्र भेजकर अवैध खनन को रोक लगाने का दिया निर्देश

 कप्तानगंज/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र में छोटी गंडक नदी से बिना पट्टा हो रहे अवैध बालू खनन व उसके परिवहन को लेकर उप जिलाधिकारी कल्पना जायसवाल ने तहसील क्षेत्र में आने वाले समस्त थानाध्यक्षों को सख्त हिदायत दिया है कि अगर थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन का कार्य हुआ तथा इस कार्य में पुलिस व राजस्व विभाग की संलिप्तता सामने आती है तो संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जायेगी।

आज की हॉट खबर- मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन...

उप जिलाधिकारी कप्तानगंज कल्पना जायसवाल ने अवैध बालू खनन की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उक्त कार्रवाई का फैंसला किया है। उन्होंने समस्त थानेदारो को शुक्रवार को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि बीते 22 नवम्बर 2021 के मध्य हो रहे अवैध बालू खनन व परिवहन उप्र उपखनिज (परिवहन) नियमावली 1963 के तहत जिक्र करते हुआ बताया कि वर्तमान समय मे कप्तानगंज तहसील क्षेत्र में कहीं भी पट्टा नही हुआ है। उन्होंने कप्तानगंज, रामकोला व अहिरौली बाजार थानेदारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध खनन व परिवहन पर अंकुश लगाए।
उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में किसी भी थानांतर्गत अवैध खनन का शिकायत पायी जाती है तो प्रभारी निरीक्षक पुलिस व राजस्व विभाग के उच्चाधिकारियों को तत्काल अवगत नही कराते है तो उक्त प्रकरण में उनकी संलिप्तता मानी जायेगी।
 इस दशा में उन लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी।

उप जिलाधिकारी कल्पना जायसवाल ने यह भी बताया कि अभी तक आप लोगों के द्वारा अवैध बालू खनन व परिवहन की सूचना नही दी गयी है। अब तक ग्रामीणों के द्वारा ही फोन करके अवैध बालू खनन की सूचना दी गयी है जिससे यह स्पष्ट हो रहा है कि आप के क्षेत्र में अवैध बालू खनन व परिवहन हो रहा है।

उन्होंने कड़े निर्देश देते हुआ कहा कि भविष्य में आप के थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के सम्बंध में कोई घटना घटित होती है तो आप की संलिप्तता मानते हुए आप के विरुद्ध वैधानिक करवाई हेतु उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया जायेगा।

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking