News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: संघर्ष से ही सफलता की प्राप्ति होती हैं -सुमित त्रिपाठी 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 15, 2022  |  4:29 PM

617 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: संघर्ष से ही सफलता की प्राप्ति होती हैं -सुमित त्रिपाठी 
  • जी. एस. ऐकेडमी से पढ़ कर विभिन्न पदों पर चयनित हुए, छात्रों क़ो ऐकेडमी ने  किया सम्मानित 
  • नगर के जी.एस.एकेडमी द्वारा आयोजित किया गया बाल दिवस समारोह व सम्मान समारोह l

कसया/कुशीनगर। नगर कसया में संचालित जी. एस. एकेडमी कोचिंग सेंटर द्वारा ऐकेडमी से पढ़कर विभिन्न पदों पर चयनित हुए छात्रों क़ो  सम्मानित किया गया l

आज की हॉट खबर- दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन...

बताते चले कि  नगर के गोला बाजार निरंकारी गली में संचालित जी. एस. ऐकेडमी कोचिंग सेंटर बी.एड, बीटीसी, टेट, सुपर टेट, टीईटी, टीजीटी आदि सहित कई उच्च प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी विगत कई वर्षो से करा रहा हैं, जिससे कई छात्र प्रति वर्ष यहाँ से पढ़ कर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर विभिन्न पदों पर चयनित हुए हैं l इसी क्रम में इस ऐकेडमी से 2021-22में पढ़कर निकले अरुण गुप्ता  शिक्षक, विवेक  जायसवाल सीएपीएफ, गायत्री शिक्षक, आदि  पदों पर चयनित हुए हैं, जिनका सम्मान बाल दिवस के अवसर पर  वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश मणि त्रिपाठी, विधायक प्रतिनिधि सुमित त्रिपाठी, राकेश गिरी आदि सम्मानित लोगो के हाथो सम्मान देकर सम्मानित किया गया औऱ, वहां मौजूद छात्रों क़ो उनके द्वारा उनकी  भविष्य की सफलता के लिये प्रोत्साहित किया गया l इस अवसर पर भाजपा नेता श्री मणि ने छात्रों क़ो प्रोत्साहित करतें हुए कहा कि जीवन में सफलता व विफलता जीवन की कड़ी हैं, लेकिन हमें हिम्मत नही हारना चाहिए औऱ इन सफल प्रतिभागियों से सीख लेकर निरंतर सफलता के लिये प्रयासरत रहना चाहिए, सफलता जरूर मिलेगी l

विधायक प्रतिनिधि सुमित त्रिपाठी ने कहा कि हमें अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिये निरंतर संघर्ष करतें रहना चाहिए, क्यों कि संघर्ष से ही सफलता प्राप्त होती हैं l इसके अलावा श्री त्रिपाठी ने वैज्ञानिक व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का उदाहरण दिया कि उन्होंने भी बहुत सारी तैयारियां की औऱ परीक्षाएं दी, लेकिन किसी का रिजल्ट नही आया किसी में सफलता नही मिली, किन्तु उन्होंने हार नही मानी औऱ संघर्ष करतें हुए अपने लक्ष्य क़ो प्राप्त किया औऱ इस मुकाम पर पहुंचे कि भारत ही नही पूरी दुनिया इनकी कायल हो गयी l

हमारे अंदर आत्म विश्वास, कौशल विकास होनी चाहिए, लक्ष्य क़ो प्राप्त कर सकेंगे l कार्यक्रम सुभारम्भ से पूर्व सरस्वती जी व देश के प्रथम प्रधानमंत्री ज्वाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन  किया गया औऱ नेहरू जी के जीवन पर आगंतुक अतिथियों व ऐकेडमी के शिक्षकों व छात्र /छात्राओं द्वारा प्रकाश डाला गया l

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा कुशीनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष नीतीश यादव,पूर्व सभासद राजेश मद्धेशिया, शिक्षक मनोज कुमार चौरसिया, सोनू विश्वकर्मा, गोलू विश्वकर्मा, मो0 आरिफ सहित ऐकेडमी के समस्त शिक्षक, शिक्षिका व छात्र /छात्राएं मौजूद रहे l 

संबंधित खबरें
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…

दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा
दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…

आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking