कुशीनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिला क्षय रोग अधिकारी के दिशा निर्देश में पूरे जनपद में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें उपचार चलने तक पौष्टिक आहार देने का कार्यक्रम चल रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को न्यू पीएचसी परिसर कटकुइया में टीबी यूनिट के पर्यवेक्षक विशाल जायसवाल व सुमंत शुक्ला (एल .ए.) द्वारा टीबी मरीजों को गोद लेने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ धीरज सिंह ने कहा कि टीबी रोगियों को गोद ले,उन्हें भावनात्मक सहयोग दे। तथा उन्हें प्रतिमाह शासन से निर्धारित पोषण किट अपने निजी खर्चे से उपलब्ध कराये। यह एक पुनीत कार्य है। इसमें समाज के समक्ष व्यक्ति आगे आकर पहल करने की जरूरत है। इलाज ले रहे टीबी मरीजों को उपेंद्र तिवारी (बीडीसी),डॉक्टर सूर्यभान प्रकाश मिश्रा,अजीत दुबे,अनीता दुबे, उमेश निषाद,शत्रुघ्न,सुमंत,रमेश शर्मा,पवन त्रिपाठी (समाजसेवी) के द्वारा गोद लिया गया एवं पौष्टिक सामग्री का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान गोपाल बाबू, कुशवाहा जी,नीलम पाल,दरोगा, शेषनाथ,आदर्श,सुनीता,बिंदु,ज्ञानती आदि उपस्थित रहे।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…