News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: प्राथमिक विद्यालय के बच्चों में वितरित हुई शिक्षण सामग्री

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 10, 2023  |  8:58 PM

26 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्राथमिक विद्यालय के बच्चों में वितरित हुई शिक्षण सामग्री
  • नयी दिशा द्वारा मनोविज्ञान विभाग बीपीजीसी कुशीनगर के सहयोग से हुआ कार्यक्रम
  • शिक्षण सामग्री प्राप्त कर उत्साहित दिखे बच्चे

कसया, कुशीनगर | मनोविज्ञान विभाग, बुद्ध पीजी कॉलेज, कुशीनगर के सहयोग से बुधवार को नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा नगर पालिका परिषद कुशीनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय कुरमौटा पर अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को संस्था द्वारा चलाये जा रहे पढ़ेगा भारत, बढ़ेगा भारत अभियान के अंतर्गत कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर, कटर, बॉक्स इत्यादि शिक्षण सामग्री भेंट किया गया। शिक्षण सामग्री प्राप्त कर बच्चे उत्साहित दिखे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलन कर हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के पूर्व प्राचार्य प्रो0 अमृतांशु शुक्ल ने कहा कि नयी दिशा द्वारा जन सहयोग से बच्चों तक शिक्षण सामग्री पहुंचाने का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ने और आवश्यकता पड़ने पर शिक्षण सामग्री सम्बन्धी अन्य जरूरतों को पूरा करने की बात कही।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

नयी दिशा अध्यक्ष प्रो0 सीमा त्रिपाठी ने बच्चों को शिक्षण सामग्री का समुचित उपयोग करने का सुझाव दिया। मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो0 राम भूषण मिश्र ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि बच्चों हम सब भी प्राथमिक विद्यालय में टाट पट्टी पर बैठकर पढ़े हैं। इसलिए अपने को कम न समझते हुए परिश्रम करो और आगे बढ़ो। डॉ0 गौरव तिवारी ने बच्चों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराकर पढ़ने हेतु प्रेरित किया।कार्यक्रम को डॉ0 सत्यप्रकाश, डॉ0 रीना मालवीय, डॉ0 विशेषता मिश्रा इत्यादि ने भी संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत प्रधानाध्यापक हरीन्द्र कुमार चौरसिया, आभार स्वाती देवी व संचालन नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने किया।

इस अवसर पर राजेश शुक्ल, अमर प्रकाश पांडेय, रश्मि यादव, सरिता गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार दुबे, दिव्या शुक्ला, खुशबुन नेसा, जितेंद्र गुप्ता, आसपति देवी, संगीता देवी, सुशीला देवी इत्यादि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking