कसया/कुशीनगर । बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर के खेल प्रांगण में चल रहें अखिल भारतीय स्व. सूबेदार मुसाफिर अली सेना कप राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार क़ो गाजियाबाद व कुशीनगर टीम के बीच मुकाबला हुआ, जिसमे कुशीनगर की टीम ने गाजियाबाद क़ो 68रन से हरा कर जीत हासिल की l क्रिकेट अकादमी गाजियाबाद व कुशीनगर के बीच मुकाबले से पूर्व गाजियाबाद टीम ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया l कुशीनगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20ओवर में 08विकेट खोकर 208रन का स्कोर खड़ा किया l जवाब में उत्तरी गाजियाबाद की टीम 20ओवर में 09विकेट खोकर 140 रन पर सिमट गयी l इस प्रकार कुशीनगर टीम ने 68रनो से जीत हासिल किया l कुशीनगर टीम की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट शुभम चौधरी ने 04ओवर में 22रन देकर 04विकेट लिया, जिन्हे मैन ऑफ़ दी मैच चुना गया l वहीं बल्लेबाजी में कुशीनगर की तरफ से समीर ने सर्वाधिक 13बाल में 34 रन बनाए l मैच प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी ओमप्रकाश जायसवाल ने विजेता टीम क़ो ट्रॉफी देकर सम्मानित किया l
इस दौरान विशिष्ट अतिथि अंशु मणि, नबी हसन, सचिन पाठक आदि मौजूद रहें l आयोजक अजहर अली ने दोनों टीमों क़ो शुभकामनायें दी l
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…