News Addaa WhatsApp Group link Banner

कुशीनगर: धूमधाम से मनाया गया थाई नव वर्ष उत्सव सों क्रान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:
Published on: Apr 15, 2023 | 7:54 PM
513 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.

कुशीनगर: धूमधाम से मनाया गया थाई नव वर्ष उत्सव सों क्रान
News Addaa WhatsApp Group Link

कसया/कुशीनगर। थाई नव वर्ष सों क्रान के अवसर पर थाई मोनेस्ट्री में उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बौद्ध भिक्षुओं ने मुख्य मंदिर में तथागत बुद्ध का दर्शन पूजन कर चीवर चढ़ाया। थाई मन्दिर में विशेष पूजा किया और सुगंधित जल, पुष्प से होली खेली। तीन दिन से चल रहे सों क्रान उत्सव के अंतिम दिन आज शनिवार को एशियन कंट्री के बौद्ध भिक्षुओं ने तथागत बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढाया।

आज की हॉट खबर- शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई भव्य...

इसी क्रम में थाई मन्दिर में पूजन अर्चन किया। इसके बाद पूर्वजों की याद में माया, मोह, धन लोभ जैसे शब्द लिखे कागजों को जलाया तथा विश्व के शांति, सुख, समृध्दि की प्रार्थना की। फिर कम्बोडिया, थाई, लंका, म्यानमार, वियतनाम, तिब्बत, कोरिया से लाई बुद्ध प्रतिमाओं की शोभायात्रा मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में निकाली गई। थाई संघा के चीफ भन्ते फ्रा थे बोदियोंग, भिक्षु संघ अध्यक्ष भन्ते ज्ञानेश्वर ने धम्म पाठ के साथ बुद्ध प्रतिमाओं पर फूल, पवित्र जल चढाया तथा थाई होली चिआंग माई की शुरुआत कर भिक्षुओं और श्रद्धालुओं को चाक लगाकर आशिर्बाद दिया। भिक्षुओं ने भन्ते ज्ञानेश्वर, फ्रा के चरणों में सुगन्धित जल व पुष्प अर्पित किया और एक दूसरे को भिंगोया। संचालन संचालन अमिताभ त्रिपाठी, टीके राय और आभार अम्बकेश त्रिपाठी ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर पी सोम फोंग, पी सों क्रा न , भन्ते नन्द रतन, भन्ते नंदिका, भन्ते पविंग,  भन्ते मुलायम, भन्ते विनय कीर्ति, भन्ते सागर, भिक्षुणी धम्म नैना, मिस आचार्या ललिता, पी नरोंग, पी खो मीन, राम नगीना, ओमप्रकाश कुशवाहा,  सूरज यादव, गौतम शर्मा, हेमन्त पाण्डेय, विवेक कुमार, सर्वेश यादव, विजय शर्मा, कृष्णा कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Topics: कसया

आपका वोट

View Result

क्या आपके गाँव में सड़क की स्थिति संतोषजनक है?
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking