कसया/कुशीनगर । स्थानीय नगर कसया निवासी व हाटा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव पर बीते 9 नवम्बर को मोहल्ले में सड़क निर्माण को लेकर डाक्टर संजीव सिंह से नोक झोंक हुआ बात इतना बढ़ गया कि डाक्टर ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से प्रमुख प्रतिनिधि पर फायर कर दिया गनीमत रही कि घटना के समय मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने डाक्टर के हाथ से पिस्टल को छीनने का प्रयास कर रहे थे कि गोली राव को न लंगकर जमीन पर लगी ।
इसी प्रकरण को लेकर प्रमुख आरजू राव अपने पति सुधीर राव के साथ शनिवार की रात 5 कालीदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर योगी आदित्यनाथ से मिलकर उक्त घटना की लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराते हुए अपनी तथा अपने परिवार की सुरंक्षा की गुहार लगाते हुए डाक्टर के खिलाफ बिभागिय व सम्पत्ति की जांचकर कार्यवाही की मांग की जिसपर मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश देते हुए डाक्टर के खिलाफ बिभागिय व सम्पत्ति की जांच का आदेश दिया। तथा आश्वासन दिया कि आप लोगों के साथ न्याय होगा और दोषियों के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई होगी इस दौरान प्रमुख आरजू राव ने अपने विकास खंड की और समस्याओं को भी मुख्यमंत्री के सामने रखा जिसको मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करने के बाद उसको पूरा करने का आश्वासन दिया ।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…