News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar Bus Accident News/कुशीनगर: अनियंत्रित होकर पलटी बस! एक छात्रा की मौके मौत, एक दर्जन से अधिक सवार गम्भीर रूप से घायल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 15, 2023  |  7:53 PM

885 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Bus Accident News/कुशीनगर: अनियंत्रित होकर पलटी बस! एक छात्रा की मौके मौत, एक दर्जन से अधिक सवार गम्भीर रूप से घायल

नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सरपतही खुर्द गोमती नगर चौराहा ब्रम्हस्थान के समीप अनियंत्रित बस के पलटने से एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक दर्जन से ऊपर सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पुलिस व ग्रामीणों द्वारा इलाज हेतु जिलाचिकित्सालय भेजवाया गया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार”...

पडरौना के तरफ से सवारी लेकर आ रही प्राइवेट बस उक्त बाजार के समीप राष्ट्रीय राज मार्ग पर अनियंत्रित होकर पैदल चल रहे राहगीर ससुर व बहु को ठोकर मारने के पश्चात सड़क के किनारे गड्ढे में पटल गई।उक्त घटना में बस में सवार कोचिंग पढ़ कर वापस आ रही छात्रा एनीला उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी धर्मपुर की तत्काल मौत हो गई जबकि बस में सवार रानी,आशीष,सुगन्धी,केदार, सुहेल,कमरूननशा,शिल्प,प्रखर सहित लगभग डेढ़ दर्जन गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सूचना पर पहची पुलिस व मौजूद लोगों द्वारा बिभिन्न साधनों से इलाज हेतु भेजवाया गया।जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान केदार प्रसाद उम्र 55 वर्ष निवासी सरपतही खुर्द बहेरा की भी मौत हुई बताई जा रही है।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी

खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने शुक्रवार को खड्डा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking