News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: आधी आबादी की चिंता सदैव से मोदी के विचारों की प्रेरणा स्रोत रही है- आरपीएन सिंह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 12, 2023  |  7:31 PM

6 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आधी आबादी की चिंता सदैव से मोदी के विचारों की प्रेरणा स्रोत रही है- आरपीएन सिंह

कुशीनगर। नारी शक्ति वन्दन अधिनियम 2023 महिलाओं की राजनीतिक क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार और योगी के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार अनवरत महिला विकास हेतु कार्य कर रही है। आधी आबादी की चिंता सदैव से मोदी के विचारों की प्रेरणा स्रोत रही है। लोकसभा और विधानसभा में महिला शक्ति को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए यह विधेयक परित और अधिनियमित किया गया है।
उक्त बातें पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री कुंवर आरपीएन सिंह ने गुरुवार को भाजपा जिला मुख्यालय पर स्व. राजमाता विजया राजे सिंधिया के जन्म जयंती पर आयोजित मार्गदर्शी महिला सम्मान समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सदैव से राजनीति में महिला भागीदारी की पक्षधर रही है।
इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि भाजपा सरकार की उज्ज्वला योजना,सौभाग्य योजना, जनधन योजना,महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
सम्मेलन में अपनी बात रखते हुए प्राचार्य डॉक्टर ममता मणि त्रिपाठी ने कहा कि नारी शक्ति बंधन अधिनियम से महिलाएं राजनीतिक क्षेत्र में अपना उच्च योगदान दे सकेगी, इस अवसर पर डॉक्टर दिव्या शुक्ला,दीपाली श्रीवास्तव,प्रधानाचार्य श्रीमती मुकुल शुक्ला ने भी अपनी बात रखी। अपने अध्यक्षीय संबोधन में नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष शिवकुमारी देवी ने नरेंद्र मोदी के प्रति महिला समाज की तरफ से आभार व्यापित किया I
इस अवसर पर डॉक्टर यशा मिश्रा,डॉक्टर अमृता राय,डॉक्टर रूपम जयसवाल,डॉक्टर सुनीता पांडे,प्रमिला शाही,समाजसेवी मीनू जिंदल, मीना शर्मा,एथलीट नेहा गुप्ता,एथलीट काजल सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ला ने किया।

इस अवसर पर रामवृक्ष गिरी,मुन्नी तिवारी,रिंकी,रानी जयसवाल,भुवनेश्वर त्रिपाठी, किशोर यादव,हरिओम कुशवाहा,प्रमोद शाह,धीरज पाठक,मारकंडे शाही,भीखम प्रसाद,डॉक्टर किशोर, मनोज गुप्ता,देवेंद्र मिश्रा,अरुण राय, रामाज्ञा चौहान,मनीष,संतोष श्रीवास्तव,वेदव्यास तिवारी, प्रदीप पांडे,जय सिंह,सतीश शुक्ला,विशाल गुप्ता,विवेक श्रीवास्तव,वरिष्ठ नेता केशवनाथ उपाध्याय,पप्पू सोनी,कृष्णा पटेल,सतीश शाह,अनिल शर्मा रितिक सिंह गौतम,डॉक्टर पीएन राय,नमो नारायण मौर्य,सौरभ जायसवाल,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking