News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: गोरखपुर के लिए सुबह निकले मजदूर की शाम को गांव के समीप मिला शव

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 26, 2021  |  6:56 PM

1,159 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गोरखपुर के लिए सुबह निकले मजदूर की शाम को गांव के समीप मिला शव

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के मलगहा निवासी छांगुर शुक्रवार की सुबह परिवार की जीविका चलाने हेतु घर से गोरखपुर कमाने के लिए निकला, शाम को पासी टोला के पास हल्दी के खेत में उसका शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रामकोला पुलिस को दी।पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। 

थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चन्दरपुर टोला मलगहा निवासी छांगुर प्रसाद पुत्र सुभग उम्र लगभग 36 वर्ष गोरखपुर में रहकर रिक्शा चला कर अपने परिवार का जीविका चलाता था। शुक्रवार की सुबह अपने बैग में कपड़ा लेकर घर से गोरखपुर के लिए निकला तथा शाम को चन्दरपुर पासी टोला के सौ मीटर उत्तर दिशा में नहर के बगल हल्दी के खेत में एक शव दिखाई दिया।मौके पर स्थानीय ग्रामीण एकत्रित हो गये। ग्रामीणों ने शव की पहचान छांगुर के रूप में की।ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों और रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह को सूचना दी।मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। छांगुर बहुत ही गरीब परिवार का था।वह रिक्शा चला कर किसी तरह परिवार का जीविका चलाता था।छांगुर की चार सन्तानों में खुशबु उम्र 12 वर्ष, प्रिन्स उम्र 10 वर्ष, प्रियंका 8 वर्ष, हिमांशु 5 वर्ष का है । पत्नी चन्दा देवी की रूदन से लोगों की आँखे नम हो जा रही थी।वह दहाड़े मार कर रो रही थी।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking