News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: चुनाव प्रचार का थमा जोर, प्रत्याशी हुए वेचैन, तो प्रशासन सतर्क..नपाप कुशीनगर में 110858 व फाजिलनगर पंचायत में 18690

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 3, 2023  |  8:12 PM

33 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: चुनाव प्रचार का थमा जोर, प्रत्याशी हुए वेचैन, तो प्रशासन सतर्क..नपाप कुशीनगर में 110858 व फाजिलनगर पंचायत में 18690
  • मतदाता करेंगे मतदान

कसया/कुशीनगर।लोकतंत्र के महापर्व में निकाय चुनाव को लेकर मतदान की तिथि आसन्न है और चुनाव प्रचार का जोर थम गया। मतदान तिथि 4 मई होने से प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ गयी है तो सकुशल चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन सुरक्षा और चुनाव की आचार संहिता के पालन को लेकर सतर्क हो गया है।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

नगरपालिका परिषद कुशीनगर के अध्यक्ष पद को लेकर 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इनमें भारतीय जनता पार्टी से किरन जायसवाल,  समाजवादी पार्टी से मुन्नी देवी, बहुजन समाज पार्टी से साबिरा खातून, राष्ट्रीय लोकदल से प्रतिमा वर्मा, जन अधिकार पार्टी से संध्या सिंह, आम आदमी पार्टी, निर्दल से इंदु देवी, तजरुन उर्फ सैरुंन नेशा सहित 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। 110858 मतदाता जिसमें 57065 पुरुष और 53793 महिला मतदाता अध्यक्ष समेत 27 वार्डो में खड़े प्रत्याशियों को

64 मतदान केंद्रों पर बने 126 बूथों पर जाकर अपना मत देंगे। फाजिलनगर नगरपंचायत में 18690 मतदाता नौ मतदान केंद्रों पर बने 22 बूथों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान करेंगे। चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/उपजिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी कुंदन सिंह, तहसीलदार, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, सुरक्षा बल मुस्तैद हैं ताकि चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराया जा सके।

संबंधित खबरें
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking