कुशीनगर। पिछले दो-तीन दिनों से रुक-रुक कर बरसात और हल्की फुल्की अंधी ने यहां बिजली विभाग की पोल खाेल कर रख दी है. जिले में बिजली आपूर्ति को लेकर विभाग और सरकार के सभी दावे हवा हवाई ही साबित हो रहे हैं गर्मी के दिनों मे आये दिन फाल्ट और बेतहाशा अघोषित कटौती से तो आम जनमानस परेशान थे ही, लेकिन अब हल्की बारिश होने पर ही बिजली व्यवस्था ही ठप हो गई है। हल्की बारिश में जिस तरह से जिले की बिजली व्यवस्था मुंह के बल आती दिखी, इससे विभागीय तैयारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर विभाग के अधिकारी जिस तरह से काम चलाऊ संस्कृति में सुधार नहीं कर रहे हैं, इससे आम आदमी को इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। आखिर अब बिजली अधिकांश लोगों की लाइफ लाइन बनी है। इस तथ्य को शायद विभाग अब तक नहीं समझ रहा है। आखिर कोई आंधी या तेज बारिश तो आई नहीं थी लेकिन फिर भी जिस तरह से बूंदा बांदी में भी पूरी बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त होती दिखी, यह एक गंभीर मसला है।
लोगों का कहना है कि विभाग को इस मसले पर गंभीर होने की जरूरत है। आखिर हल्की बूंदा-बांदी में इस तरह से सिस्टम का कोलेप्स हो जाना, विभाग की लापरवाह कार्य संस्कृति को इंगित कर रहा है। व्यापक जनहित को देखते हुए बिजली विभाग को जर्जर संचरण सिस्टम को ठीक करने के लिए कारगर कदम उठाना चाहिए। आखिर तमाम संसाधनों की उपलब्धता के बावजूद परेशानी में में डालकर विभाग अपनी महती जिम्मेदारियों से कैसे पल्ला झाड़ सकता है।
खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर चोरी के दर्ज मुकदमे…
कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
कुशीनगर । तरयासुजान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार में छिपाकर…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है,…