रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। ग्रामीणों के शिकायत पर तहसील क्षेत्र पडरौना व थाना रामकोला के बंधवा गांव में डीएम के निर्देश पर बुधवार को उपजिलाधिकारी पडरौना कल्पना जायसवाल व क्षेत्राधिकारी खड्डा शिवाजी सिंह, तहसीलदार सत्यप्रकाश सिंह , एसएचओ दुर्गेश कुमार सिंह के साथ भारी संख्या में पुलिस बल व पीएसी के जवान पहुंचे और कुछ वर्षों से सहकारिता विभाग के साधन सहकारी जमीन गाटा संख्या 802/210 एअर(52 डि0) पर मकान बना कर अवैध रूप काबिज परिवारों से जमीन को स्वयं खाली करने को कहा, कब्जाधारियों द्वारा अतिक्रमण न हटाने पर अधिकारियों ने जेसीबी व राजस्व टीम के द्वारा अवैध कब्जे को जबरन खाली करवाया ।
प्राप्त समाचार के अनुसार अतिक्रमण हटाने के बावत अवैध रूप से सहकारी जमीन पर काबिज व्यक्तियों को अतिक्रमण हटाने हेतु कई बार नोटिस जारी किया गया था।बार-बार नोटिस जारी करने के बाद भी कब्जाधारी जमीन को खाली नही कर रहे थे।जिसके वजह से प्रशासन को यह कार्यवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा।उपजिलाधिकारी श्री जायसवाल ने बेघर हुए रोते- बिलखते परिवारों को उनके पुनर्वास के लिए प्रत्येक परिवारों को दो- दो डि0 जमीन व सरकारी आवास मुहैया कराने का आश्वासन दी।इस कार्यवाई के दौरान सहकारिता विभाग के ए0 आर0 कोऑपरेटिव शिवजी यादव ,राजकुमार मौर्या, सचिव रामगोपाल शर्मा,पारष तिवारी,दिनेश लाल श्रीवस्तव, सुभाष यादव,कानूनगो अवधेश मिश्रा, लेखपाल मनीष पांडेय,अरविंद आर्या,एसआई राजीव नारायण यादव ,रामकोला ,कप्तानगंज,नेबूआ, खड्डा सहित आधा दर्जन थाने के पुलिस फोर्स एवं पीएसी के जवान उपस्थित रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…