News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर :अचानक लगी आग में धू -धू कर जल गयी लग्जरी कार

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 5, 2021  |  4:52 PM

1,028 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर :अचानक लगी आग में धू -धू कर जल गयी लग्जरी कार
  • फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच बुझायी आग

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर पपउर गांव के छावनी टोला के सामने एक लग्जरी कार धू-धू कर जल उठी। कार चालक की जान बाल -बाल बची। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कार में लगी आग को किसी तरह बुझाया। घटना की जानकारी होने पर मौके देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई।घटना स्थल पर जाम जैसी स्थित उत्पन्न हो गई थी।मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और आवागमन को बहाल करायी।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार रामकोला-पडरौना राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरूवार को दोपहर के समय रामकोला की तरफ से पडरौना जा रही एक लग्जरी कार चालक थाना क्षेत्र के अंतर्गत पपउर गांव के सामने अपनी कार रोककर लघुशंका करने के लिए गाड़ी से नीचे उतरा। जाने के लिए जब गाड़ी स्टार्ट करना चाहा तो उसी समय इंजन से धुआं उठने लगा। चालक झट से कार से बाहर भागा। उसके निकलते ही कार धू-धू कर जलने लगी। आग की लपट इतनी तेज थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग से आने जाने वाले लोग सहम गए। सूचना पाकर मेहदीगंज बाजार में खड़ी 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगो को दूर हटाने लगी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार में लगी आग की खबर आम होते ही घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई । जानकारी मिलते ही रामकोला थाने से सिपाही अजय यादव व धर्मेंद्र यादव मौके पर पहुंच गए और भीड़ को दूर हटाये। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गयी और आग को बुझाने लगी । आग इतना विकराल रूप धारण कर ली थी कार का सिर्फ ढांचा ही शेष रह गया है। पुलिस चालक को साथ लेकर थाने चली गई। बताया जा रहा है कि चालक गोरखपुर का रहने वाला है तथा कार लखनऊ जिले की है।वह किसी काम से पडरौना अकेले जा रहा था ।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking