कुशीनगर।कसया तहसील क्षेत्र अंतर्गत श्यामपुर हतवा के श्यामपुर टोले पर खलिहान की जमीन पर कुछ ग्रामीणों के द्वारा अवैध कब्जा कर घर बनाकर व गाय भैंस बांधकर कब्जा कर लिया गया था,जिसकी शिकायत श्यामपुर हतवा निवासी दीनबंधु तिवारी के द्वारा किया गया था,जिसको तत्काल संज्ञान में लेते हुए उपजिलाधिकारी कसया वरुण कुमार पांडेय द्वारा लेखपाल व मुंशी भेजकर पैमाइश करवाया गया। लेखपाल हरिनारायण गुप्ता ने बताया आराजी नंबर 208 आराजी नंबर 404 आराजी नंबर 411 की पैमाइश की गई है।जो लोग खलिहान की जमीन पर घर बना कर अवैध कब्जा किए हैं उनको खाली करने का निर्देश दिया गया है साथ ही उन्होंने बताया अगर एक हफ्ते में खलिहान की जमीन खाली नहीं किया गया तो धारा 68 की कार्रवाई की जाएगी।
लेखपाल हरिनारायण गुप्ता व मुंशी लाल बहादुर प्रसाद ने बताया कि रामचंद्र पुत्र सहवान, भुवर पुत्र शहवान, प्रमोद पत्नी एकमी देवी ,शर्मा पुत्र बेचू,उपेंद्र पुत्र रामजी को एक हफ्ते का समय दिया गया है साथ ही उनको बताया गया है कि आप लोग खलियान की जगह खाली कर दें खाली न करने पर अन्यथा की स्थिति में धारा 68 की कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पिंटू सिंह, सुरेंद्र मिश्रा ,भगवान तिवारी ,धर्मेंद्र तिवारी, अवधेश चौधरी ,शिबू चौधरी, अमरेंद्र नाथ त्रिपाठी, शत्रुघ्न चौधरी, संजय मिश्रा आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
कुशीनगर। गोरखपुर परियोजना निदेशक कार्यालय के परियोजना निदेशक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप अब…
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…