कसया/कुशीनगर। रंग मंच, ललित कलाओ एवं साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती कुशीनगर की ओर से पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के आवास पर मन भावन गीत गवनई का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया l कार्यक्रम का शुभराम्भ ध्येय गीत,साध्यति संस्कार भारती भारते नव जीवनम से हुआ l
पूर्व मंत्री जगदीप सिंह नेता जी सुभाष चंद्र बोस द्वारा गाये राष्ट्र गान “सूरज बन कर जग पर चमके, भारत नाम तुम्हारा जय जय हो जय जय जय हो”गाकर अखण्ड भारत का मानचित्र प्रस्तुत किया l सह मंत्री विरेश राय ने राजन महाराज के गाये शोहर को गाकर खूब वाह वही लूटी l यथार्थ श्रीवास्तव ने कृष्ण भजन “सांवली सूरत पे मोहन, दिल दीवाना हो गया”प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया l दिनेश तिवारी भोजपुरिया ने विविध विधाओं में गीत गाकर शमा बांध दिया l रवि पाठक ने “दिल न मिले तो मुलाक़ात अधूरी रहती हैं”गजल गाकर सबको अपनी ओर आकर्षित कर लिया l
अतुल कुमार ने “अइसन मनोहर मंगल मूरत, सुहावन सुंदर सूरत हो”भजन प्रस्तुत किया l ऐडवोकेट विवेक कुमार सिंह,दयानन्द दूबे एवं वंदना मद्धेशिया ने कविता पाठ किये l अर्चना श्रीवास्तव, पूर्व चेयरमैन कृष्ण कुमार, सुनील मिश्र,अमरेंद्र जायसवाल, मेघना त्रिपाठी, राजू मद्धेशिया,अनुष्का गुप्ता, फरमान,जनार्दन, हरीश मिश्र आदि ने भी अनोखी प्रस्तुति दी l संचालन मंत्री अशोक कुमार ने किया l इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि एसे कार्यक्रमों से कलाकारों को निखरने का अवसर प्राप्त होता हैं l संगीत मनोरंजन के साथ ही स्वास्थ्य वर्धक भी होता हैं l इसके साथ ही पूर्व विधायक श्री त्रिपाठी ने भी एक कविता पढ़ी l
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अनिल कुमार सिन्हा ने किया l सभी के प्रति आभार उपाध्यक्ष त्रिभुवन तिवारी ने प्रकट की l इस मौके पर सुरेश प्रसाद गुप्त,राम आशीष राय, ब्रजेश मद्धेशिया,डॉ. अंबरीष कुमार विश्वकर्मा,अशोक कुमार चौरसिया,अशोक जैन, प्रियंका सिंह आदि उपस्थित रहे l
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…