खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के चरिघरवा में मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण एक व्यक्ति घर से लापता हो गए हैं। भाई ने पुलिस को तहरीर सौंपकर मदद की गुहार लगाई है।
उक्त थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सौरहा खुर्द के चरिघरवा टोला निवासी रामकिशुन रौनियार ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उनके छोटे भाई अक्षयबर रौनियार जो जन्म से ही मानसिक अर्धविक्षिप्त हैं। बीते 12 अक्टूबर को खेत की तरफ गये। लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। गांव और क्षेत्र में काफी खोजबीन करने के बाद भी उनका पता नहीं चल पाया जो अबतक घर नहीं लौटे हैं। रामकिशुन ने पुलिस को तहरीर सौंप गायब भाई को ढुढने में मदद की गुहार लगाई है। नेबुआ नौरंगिया पुलिस गुमसुदगी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
इस सम्बन्ध में एसएचओ अतुल कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि गुमशुदगी दर्ज कर लिया गया है। तलास की जा रही है।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…