News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बेहतरीन कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसपी ने किया सम्मानित, वही विवेचना में लापरवाही पर आज फिर एक दरोगा पर गिरी गाज

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 13, 2023  |  3:07 PM

48 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बेहतरीन कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसपी ने किया सम्मानित, वही विवेचना में लापरवाही पर आज फिर एक दरोगा पर गिरी गाज

कुशीनगर। जैसी करनी वैसी भरनी का उदाहरण आज कल कुशीनगर में देखने को मिला है, जिले के कप्तान ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ उन्होंने मोर्चा खोल हुआ है साथ ही अब अच्छा काम करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने की मुहिम भी जारी है। बीते पिछले कुछ दिनों में जैसा देखा गया है जिले के कप्तान धवल जायसवाल का ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर चाबुक चला, वही आज एक और उन्होंने ने नयी पहल की जो लोगो के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और उसकी सराहना भी हो रही है.

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा पुलिस कार्यालय में विवेचना के निस्तारण में सात उपनिरीक्षकों को सम्मानित किया गया, आपको बता दे विगत नव जून से तीन दिवस का विवेचना निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा था जिसकी समीक्षा पुलिस अधीक्षक द्वारा की गयी जिसमें निम्न विवेचकों द्वारा विवेचना के निस्तारण में रुचि लेकर पचास प्रतिशत से अधिक विवेचना का निस्तारण किया गया।

इन्हे किया गया सम्मानित

उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय थाना कसया,उप निरीक्षक अमर सिंह थाना कोतवाली पडरौना, उप निरीक्षक संदीप कुमार यादव थाना हाटा,उप निरीक्षक अनुराग यादव थाना हाटा,उप निरीक्षक विजय शंकर यादव थाना कप्तानगंज (चौकी प्रभारी कस्बा),उप निरीक्षक संदीप वर्मा थाना कप्तानगंज,उप निरीक्षक राहुल कुमार राय थाना अहिरौलीबाजार जनपद कुशीनगर शामिल रहे।

इन्हे किया लाईन हाजिर

वही अभी पुलिस अधीक्षक का तेवर ठंडा नही पड़ा है। मंगलवार को जिले के खड्डा थाना पर कार्यरत उप निरीक्षक लाल साहब यादव को विवेचना में लापरवाही, कार्यों में शिथिलता के आरोप में लाईन हाजिर कर दिया है। देखे अभी आगे क्या होता है, कुशीनगर को अपराध मुक्त करने के साथ साथ विभाग में लापरवाह, शिथिल कर्मियो को सबक सिखाने के आतुर पुलिस अधीक्षक धवल की कार्यों की सराहना आम लोगो के बीच खूब हो रही है।

संबंधित खबरें
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…

एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking