कसया/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में थाना कसया को सूचना मिली की ग्राम भठही बुजुर्ग थाना रामकोला जनपद कुशीनगर के रहने वाले अवधेश पासवान पुत्र मुन्शी पासवान निवासी उपरोक्त की पुत्री अंशिका पासवान उम्र लगभग 05 वर्ष अपने रिश्तेदारी में आयी थी, जो रामाभार देवरिया मोड़ कुशीनगर के पास से कही चली गयी थी, जिसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक कसया द्वारा पर्यटक पुलिस कुशीनगर को उपरोक्त के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। तत्काल पर्यटक पुलिस कुशीनगर द्वारा अथक प्रयास करके गुमशुदा बच्ची को देवरिया मोड़ के पास से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों का पता लगाकर उनको सुपूर्द किया गया।
बरामद करने वाली टीम में प्र0नि0 आशुतोष कुमार तिवारी थाना कसया जनपद कुशीनगर, का0 मुलायम यादव पर्यटक पुलिस कुशीनगर,का0 सुजीत यादव पर्यटक पुलिस ,म0का0 पूजा कुमारी पर्यटक पुलिस,म0का0 प्रिया सिंह थाना कसया आदि शामिल रहे l
कुशीनगर । जटहां बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या के…
कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…