कुशीनगर। शांति सदभावना मंच द्वारा भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर और भारतीय संविधान पर विषयक गोष्ठी का आयोजन डॉ.अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा भगेलू शिक्षण संस्थान करौदी भलूवनी में शुभारंभ किया गया।
गोष्ठी में विद्यायल के प्रधानाचार्य राम सरीखा यादव ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर हमें दुनिया का सबसे बड़ा संविधान देकर सम्मानित करने का काम किये है ,जिससे सभी मानव जीवन को उस संविधान में समाहित किया गया है। मंच के राज्य समन्वयक रामकिशोर चौहान ने बताया कि भारत का संविधान एक हस्तलिखित बड़ा संविधान है ,जो कठोर और लचीला दोनों है।जो भारत की आत्मा है।श्री चौहान ने आगे बताया कि डॉ. अम्बेडकर ने हासिये पर खड़े वंचित समुदायों को मूल धारा में लाने के लिए जीवन में हमेशा संघर्ष करते रहे।उन्होंने भारतीय संविधान में राष्ट्रीय एकता, वन्धुत्व, न्याय, समानता ,अखंड़ता ,सामाजिक न्याय, समता मूलक समाज बनाने के लिए अनेकता में एकता, विभिन्न धर्मों, विविधता वाले समुदायों को एक शुत्र में पिरोकर खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए भारतीय संविधान का निर्माण किया।गोष्ठी को गोविंद गुप्ता, राजन ,विपिन यादव, भीम कुमार भारती ने भी गोष्ठी को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर दयालू चौहान ,विशाल ,नागेन्द्र, हिमांशु सहित काफ़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…