कसया/कुशीनगर। लोकरंग सांस्कृतिक समिति, जोगिया जनूबी पट्टी, फाजिलनगर, कुशीनगर द्वारा आयोजित होने वाला अन्तर्राष्ट्रीय लोकरंग आयोजन, आगामी 14-15 अप्रैल को जोगिया के मुक्ताकाशी रंगमंच पर उतरने को तैयार है। लोक संस्कृतियों को सहेजने की दिशा में प्रतिबद्ध एक गंवई संस्था ने मात्र 15 वर्षों में इस आयोजन को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर स्थापित कर दिया है। इसके सार्थक प्रयासों का परिणाम है कि आयोजन में विदेशी टीमें, स्वयं के संसाधनों से प्रति वर्ष शिरकत कर रही हैं। विगत वर्षों में गयाना, सूरीनाम, नीदरलैंड और मॉरीशस से टीमें आ चुकी हैं।
लोकरंग 2022 के इस लोक उत्सव में पहली बार महाराष्ट्र का लावणी, गोंधळ और कोली लोकनृत्य प्रस्तुत किया जा रहा है। राजस्थान के बाड़मेर से भुंगरखान मंगणियार एवं साथी कलाकार, राजस्थानी लोक नृत्य प्रस्तुत करेंगे तो ‘ताल’ नृत्य संस्थान, भागलपुर, बिहार द्वारा झिझिया, गोदना और जट-जटिन लोकनृत्य/बिदेशिया और डोमकच नृत्य नाटिका की प्रस्तुतियाँ देखने को मिलेंगी।
इस आयोजन में दो महत्वपूर्ण नाटक देखने को मिलेंगे। नाद संस्था पटना द्वारा मृदंगिया, नाटक प्रस्तुत किया जायेगा तो आजमगढ़ के सूत्रधार संस्था द्वारा 1857 विद्रोह के गुमनाम नायक, बोधू सिंह अहीर, के जीवन पर नाटक प्रस्तुत किया जायेगा। स्थानीय बच्चियों द्वारा झूमर गीत, बांसुरी वादन, जांघिया और पंवरिया नृत्य देखने को मिलेगा।
गाजीपुर की संस्था, संभावना कला मंच द्वारा भित्ति चित्रों और कविता पोस्टर का प्रदर्शन किया जायेगा। इस बार विचार गोष्ठी का विषय है- ‘लोक संस्कृति का जन-जागरुकता से रिश्ता’। विचार गोष्ठी में देश के कई प्रमुख साहित्यकार और कला विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। इस आयोजन की तैयारी व्यवस्था में हदीश अंसारी, विष्णुदेव राय, इसरायल, संजय कुशवाहा, सिकन्दर, हबीब और भुवनेश्वर राय, आदि रात-दिन लगे हुए हैं।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…